Education, Business, Jobs, Political News

पुष्पा 2 की हुई बल्ले-बल्ले, पहला गाना रिलीज होते ही फैंस के बीच हंगामा!

📅 05 May 2024 | ⏰ 2 मिनट | 📰 News

जब भी साउथ की कोई मूवी रिलीज होती है तो फैंस उसे बेसब्री से इंतजार करते है, अभी कुछ समय पहले ही अल्लू अर्जुन की पुष्पा फिल्म रिलीज हुई तो फैंस ने खूब प्यार लुटाया, उसी का देन है कि अब फिल्म पुष्पा-2 आ रहा है, खबर है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के टाइटल ट्रैक का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और अब यह फाइनली रिलीज हो चुका है, जैसे ही गाना सामने आया, तो फैंस झूम उठे, इसमें पुष्पा बने अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा पुष्पा’ की रट पर अपना हुक स्टेप या यूं कहें कि सिग्नेचर स्टाइल करते नजर आ रहे है, फैंस के जुबानों पर बस एक ही गाना है और वो हैं पुष्पा-2 का ।

ये भी पढ़ें-आज राम लला के दर्शन करेंगे पीएम मोदी, फिर होगा रोड शो

वही पहला गाना अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए किसी ट्रीट जैसा था, अब मेकर्स अगले महीने यानी जून में दूसरा गाना रिलीज़ करने वाले हैं, दरअसल एक्स (पहले ट्विटर) पर एक शख्स ने अल्लू अर्जुन के डिजिटल और कंटेंट हेड और एग्जक्यूटिव प्रोड्यूसर शरत चंद्र नायडु से फिल्म के अगले गाने को लेकर सवाल किया, इस पर उन्होंने कहा, “अगले महीने.”जानकारी के अनुसार फिल्म का दूसरा गाना रोमांटिक होगा, इसमें अल्लू और रश्मिका मंदामा रोमांटिक अंदाज़ में दिखाई देंगे, हालांकि आधिकारिक तौर पर दूसरे गाने को लेकर अभी मेकर्स ने कोई अपडेट नहीं दिया है,

ये भी पढ़ें-अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, पूरा मामला जानिए

वही पुष्पा पुष्पा गाने को मेकर्स ने 1 मई को रिलीज़ किया था, गाने का इंतज़ार काफी वक्त से हो रहा था, ऐसे में रिलीज़ होती ही फैंस में इस गाने को देखने की होड़ लग गई, बज़ इतना था कि फिल्म के बारे में जानने वाले हर शख्स ने इस गाने को देखा, अब ये गाना 6 भाषाओं में 50 मिलियन तक सबसे तेज़ी से पहुंचने वाला गाना बन गया है, इंस्टाग्राम पर इस पर एक लाख से ज्यादा रील्स बन चुके हैं, इसके अलावा ये 15 देशों में ट्रेंड कर रहा था, अल्लू अर्जुन का जूते उतारने वाला डांस स्टेप फैंस को पागल कर रहा है, इसके अलावा अन्य सोशल मीडिया पर भी इस गाने को करोड़ों लोगों ने देखा है।

✍ लेखक के बारे में

Avnish Kumar

FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.