बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता को गिरफ्तार की है, कांग्रेस नेता अरूण रेड्डी को पुलिस ने फर्जी वीडियो बनाने और शेयर करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया, एक अधिकारी की माने तोअरुण रेड्डी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम के खाता को संभालते हैं, अरुण रेड्डी पर इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने और शेयर करने का आरोप लगा है इसी मामले में दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें-पीएम मोदी का तीखा प्रहार, ट्वीट कर TMC से पूछा सवाल, जाने
अरुण रेड्डी की गिरफ्तार दिल्ली से ही हुई है और शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा, दिल्ली पुलिस कोर्ट में ही अमित शाह की एडिटेड वीडियो मामले में अरुण रेड्डी के रोल को लेकर खुलासा करेगी, साथ ही साथ दिल्ली पुलिस अरुण रेड्डी की कस्टडी की भी मांग करेगी, इससे हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को तेलंगाना कांग्रेस पार्टी के 5 सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं का गिरफ्तार किया था, इसके बाद सभी को 10-10 हजार के जुर्माने के साथ एक स्थानीय कोर्ट ने जमानत दे दी थी, साथ ही अगले आदेश तक जांच अधिकारी के सामने पेश होने का आदेश भी दिया था
आपको बता दें कि इससे पहले झारखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया ‘एक्स’ हैंडल पर कार्रवाई की गयी, एक्स ने झारखंड कांग्रेस के हैंडल पर भारत में रोक लगा दी है, इस हैंडल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक ‘डीपफेक मॉर्फ्ड वीडियो’ पोस्ट किया गया था ।
ये भी पढ़ें-एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ीं, ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का मामला
जानकारी के लिए बता दें, ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, गृहमंत्री अमित शाह का आरक्षण को लेकर एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें भ्रम फैलाया जा रहा था कि अमित शाह ने SC, ST और OBC आरक्षण हटाने की बात कही है, जबकि उन्होंने ऐसा नहीं कहा था, इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने भी बयान में कहा था कि विपक्ष की हताशा और निराशा इस स्तर पर पहुंच गई है कि उन्होंने मेरा और कुछ बीजेपी नेताओं का फेक वीडियो बनाकर सार्वजनिक किया है,
Avnish Kumar
FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.











