सोशल मीडियाप्लेटफॉर्म से फेमस और बिग बॉस OTT 2 विनर एल्विश यादव किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं, बीते दिनों नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप के जहर मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था, अब ईडी ने यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है, ईडी उनके पास मौजूद महंगी कारों के काफिले के बारे में भी जांच करेगी, कोबरा कांड केस के बाद वो एक बार फिर सुर्खियों में हैं, ED ने मनी लांड्रिंग केस में यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, ईडी उनके पास मौजूद महंगी कारों के काफिले के बारे में जांच कर सकती है,
ये भी पढ़ें-पीएम मोदी का तीखा प्रहार, ट्वीट कर TMC से पूछा सवाल, जाने
आपको बता दें कि 17 मार्च को यूट्यूबर को नोएडा पुलिस ने कोबरा कांड मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं, लेकिन अब ED उन पर शिकंजा कसने की तैयारी में जुट गई है, वहीं यूट्यूबर की ओर से मामले में अब तक कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है, जेल से बाहर आने के बाद एल्विश ने खुद को बेकसूर बताया, यूट्यूबर का कहना है कि उनकी सक्सेस कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है, इसलिए उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है, जो सरासर गलत है ।
दरअसल एल्विश यादव ने मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी और अमित भड़ाना से प्रेरित होकर 29 अप्रैल 2016 को अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था, यूट्यूब वीडियो के जरिए वो लोगों के बीच फेमस हुए और लाखों-करोड़ों रुपये कमाने लगे, इसके बाद ‘बिग बॉस OTT सीजन 2’ जीतकर वो रातोरात स्टार बन गए, बिग बॉस के बाद वो जनता के बीच ऐसे छाए कि उन्हें कई मशहूर एक्ट्रेस संग म्यूजिक वीडियोज में देखा गया ,
ये भी पढ़ें-हार्ट और फेफड़े को मजबूत बनाने के लिए कर सकते हैं ये एक्सरसाइज
वही 8 नवंबर को नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल के मामले में FIR दर्ज की थी, इस केस में यूट्यूबर एल्विश यादव भी आरोपी हैं, पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया था, इसमें राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ शामिल हैं, पुलिस को राहुल नाम के पास 20ml जहर मिला था
Avnish Kumar
FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.











