भारत के पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर आज अयोध्या जाएंगे, वहां पहले वे राम मंदिर में रामलला का दर्शन और पूजा-अर्चना भी करेंगे, पीएम मोदी रविवार शाम करीब 7 बजे रामलला के दर्शन भी करेंगे, इसके बाद पीएम मोदी 2 किलोमीटर तक का रोड शो करेंगे, ये रोड शो अयोध्या में सुग्रीव किला से लता मंगेशकर चौक तक होगा, पिछले 4 महीनों में अयोध्या में प्रधानमंत्री मोदी का यह दूसरा रोड शो होगा,जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी रविवार को करीब 2.45 बजे पर इटावा पहुंचेंगे और 4.45 बजे धारूहेड़ा जाएंगे ।
ये भी पढ़ें-प्रिंसिपल और टीचर के बीच चले लात घूंसे, वीडियो हुआ वायरल
वही पीएम नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे, जहां, दोपहर 2.45 बजे इटावा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, इटावा में रैली को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड पहुंचेंगे, जहां देहरादून में शाम 4.45 बजे एक रैली करेंगे, इसके बाद पीएम अयोध्या पहुंचेंगे और शाम करीब 7 बजे वो राम मंदिर में राम लला का दर्शन और पूजा करेंगे,
वही एक दिन पहले यानी शनिवार को पीएम मोदी कानपुर पहुंचे हुए थे, जहां, उन्होंने रोड शो किया, इस रोड शो में पीएम मोदी के साथ-साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए थे, रोड शो के दौरान खुली जीप में सवार पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर उन सभी का अभिवादन किया जो उनकी एक झलक पाने के लिए काफी देर से सड़क किनारे खड़े थे।
ये भी पढ़ें-कमर का दर्द बना चुनावी मुद्दा, तेजस्वी बोले-करोड़ों युवाओं का दर्द है !
कानपुर में रोड शो करने से पहले पीएम मोदी बिहार के दरभंगा में एक रैली की, रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस के साथ-साथ आरजेडी पर जमकर हमला बोला, जैसे एक शहजादा दिल्ली में है, वैसे ही एक शहजादा पटना में भी है, एक शहजादे ने बचपन से पूरे देश को और दूसरे शहजादे ने पूरे बिहार को अपनी जागीर समझा है, इन दोनों शहजादों को रिपोर्ट कार्ड एक ही जैसे हैं, उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में बिहार में हमने 40 लाख गरीबों को पक्के घर दिए हैं, करीब सवा करोड़ गैस कनेक्शन दिए हैं, आज गरीबों को मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज मिल रहा है और अब मोदी ने ये भी तय किया है कि आपके परिवार में जो भी 70 साल के ऊपर के बुजुर्ग होंगे तो उनके संतानों को उनकी बीमारी में इलाज का खर्चा नहीं उठाना पड़ेगा, अब ये खर्चा दिल्ली में आपका ये बेटा उठाएगा,
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इनके रिपोर्ट कार्ड में घोटालों और बेलगाम कानून व्यवस्था के सिवा कुछ भी नहीं है, याद कीजिए कैसे बिहार में अपहरण उद्योग चलता था, कैसे बड़े-बड़े घोटालों सो बिहार के खजाने को लूटा जाता था, कैसे शाम होते ही हमारी बहन-बेटियां घर से निकलने में डरती थी, कैसे नौकरी देने से पहले जमीन लिखवा ली जाती थी, आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार दिन रात काम कर रही है,
Avnish Kumar
FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.









