जब बच्चों के सामने शिक्षा देने वाले ही तू-तू मेम-मेम करने लगे, तो सोचिए बच्चों को क्या शिक्षा देते होंगे? आगरा से एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्रिंसिपल और टीचर मार-पीट करते नजर आ रहे है, बताया जा रहा है कि स्कूल लेट आने को लेकर पहले कहासुनी हुई और अचानक दोनों आपस में लड़ पड़े, देखते ही देखते माध्यमिक स्कूल जंग का अखाड़ा बन गया, दरअसल मामला यूं है कि महिला टीचर विद्यालय में देरी से पहुंची थी जिसको लेकर प्रिंसिपल है उनको पीट दिया, इसके बाद दोनों में काफी देर तक कहासुनी होती रही, स्कूल का बाकी स्टाफ दोनों को शांत करने की कोशिश करता रहा पर मामला शांत होने के बजाय बल्कि विवाद बढ़ता चला गया ।
ये भी पढ़ें-अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, पूरा मामला जानिए
आपको बता दें कि माध्यमिक स्कूल में टीचर के समय से देरी से पहुंची थी इसके बाद प्रिंसिपल और टीचर में विवाद इतना बढ़ गया, कि दोनों में मारपीट होने लगी, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, मामला आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के सिंगाना गांव के प्राथमिक विद्यालय का है, जहां प्राथमिक विद्यालय की टीचर गुंजा चौधरी स्कूल देरी से पहुंची थी जिसको लेकर प्रिंसिपल से कहासुनी हो गई और प्रिंसिपल और टीचर के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गई और दोनों में मारपीट होने लगी, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं ।
ये भी पढ़ें-अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, पूरा मामला जानिए
जानकारी के मुताबित, मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के सींगना गांव स्थित प्राइमरी स्कूल का है, शुक्रवार सुबह महिला टीचर गुंजा चौधरी स्कूल लेट पहुंची थीं, इसी बात पर प्रिंसिपल ने उन्हें टोक दिया, प्रिंसिपल के टोकने से गुंजा भड़क गई, इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, इस घटना में लेडी टीचर को चोट आई है, महिला प्रिंसिपल और लेडी टीचर, दोनों ने थाने जाकर एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया, पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है ।
ये भी पढ़ें-इन 6 फिल्मों ने तोड़ा था रिकॉर्ड,1000 करोड़ के क्लब में शामिल, जानें
वही दोनों एक दूसरे के लिए अभद्र भाषा इस्तेमाल कर रहे थे, लेडी टीचर ने प्रिंसिपल से कहा कि तुझे नौकरी करना सीखा दूंगी, जिससे प्रिंसिपल और ज्यादा भड़क गईं, वहां मौजूद लोग दोनों को बहस न करने की सलाह देते रहे, लेकिन दोनों के बीच बहस चलती रही, थोड़ी ही देर में महिला प्रिंसिपल और लेडी टीचर की, ये बहस मारपीट में तब्दील हो गई, महिला प्रिंसिपल ने लेडी टीचर का गाल पकड़ कर नोंच लिया, तो वहीं, खींचतान में लेडी टीचर भी प्रिंसिपल का सूट फाड़ दिया ।
Avnish Kumar
FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.









