Education, Business, Jobs, Political News

क्या बिना शादी किए दूसरी बार मां बनेगी एकता कपूर ? जाने सच्चाई

📅 11 May 2024 | ⏰ 2 मिनट | 📰 News

एकता कपूर के दूसरी बार मां बनने को लेकर उनके फैंस बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह सरोगेसी के जरिए दूसरी बार मां बनने जा रही हैं, वह दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, साथ ही रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि उनका बेटा रवि भी एक भाईया बहन चाहता है, लेकिन अब एकता के एक करीबी सूत्र ने सोशल मीडिया पर चल रही है, ऐसी खबरों को खारिज किया है, एकता 48 साल की उम्र में भी सिंगल हैं और वे एक बच्चे की मां हैं,

ये भी पढ़ें-गुजरात ने 35 रनों से मारी बाजी, जानिए चेन्नई सुपर किंग्स से कहां हुई चूक?

दरअसल हाल ही में एक रिपोर्ट आई कि एकता के बेटे रवि अब 5 साल के हो गए हैं और अब उन्हें भी एक सिबलिंग चाहिए, ऐसे में एकता कपूर भी इस बात पर गौर कर रही हैं और सैरोगेसी के जरिए दोबारा मां बनने की सोच रही हैं, लेकिन अब नई रिपोर्ट में इस खबर का खंडन कर दिया गया है और इसे महज एक अफवाह बता दिया गया है, नए स्टेटमेंट में इस खबर के बारे में कहा गया- सिर्फ एक्सक्लूजिव और लाइक्स के बदले में गलत जानकारी साझा करना किसी भी हालत में कुबूल नहीं किया जाएगा, किसी भी खबर को पहले पूरा सम्मान दिया जाना चाहिए और पहले उसकी जांच ती जानी चाहिए, ये बहुत हास्यास्पद है कि इस तरह की खबरें भी सामने आ जाती हैं, जो सरासर गलत है।

ये भी पढ़ें-आइसक्रीम खाने वाले हो जाएं सावधान! खाने से पहले देख लें ये खबर

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एकता कपूर ही नहीं बल्कि उनके छोटे भाई तुषार कपूर भी अपनी बड़ी बहन के कदमों तले चलते हुए सैरोगेसी से ही पिता बने हैं, उनके बेटे का नाम लक्ष्य है, दोनों ही भाई-बहन लाइम लाइट से दूर रहते हैं, वर्क फ्रंट की बात करें तो तुषार कपूर अभी भी फिल्मों में सक्रिय हैं लेकिन कम नजर आते हैं, पिछले बार वे अपनी बहन एकता कपूर के ही प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 में नजर आए हैं ।

✍ लेखक के बारे में

Avnish Kumar

FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.