Education, Business, Jobs, Political News

CBSE बोर्ड के विद्यार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, रिजल्ट जारी करने का ये रहा डेट!

📅 11 May 2024 | ⏰ 2 मिनट | 📰 News

 CBSE BOARD के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है, खबर है कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 20 मई के बाद जारी करेगा, छात्रों को बता दें कि 12वीं कक्षा का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जायेगा, जिसके बाद डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर एक्टिव हो जायेगा, इसके बाद सभी छात्र रोल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज दर्ज करके अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे, जिन छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा दी थी वे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें-गुजरात ने 35 रनों से मारी बाजी, जानिए चेन्नई सुपर किंग्स से कहां हुई चूक?

आपको बता दें कि इस साल CBSE कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की गईं थीं जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल, 2024 तक हुईं थीं, दोनों परीक्षाएं एक ही सत्र में आयोजित की गईं थीं, परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक था, इस साल परीक्षाओं में लगभग 26 देशों के 39 लाख छात्रों ने भाग लिया ,

मिली जानकारी के अनुसार इस साल लगभग 39 लाख छात्रों ने CBSE BOARD परीक्षा दी है, वे अपने परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सीबीएसई बोर्ड परिणाम की सभी नई जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक करते रहें ।

ये भी पढ़ें-आइसक्रीम खाने वाले हो जाएं सावधान! खाने से पहले देख लें ये खबर

ऐसे छात्र जो रिजल्ट जारी होने के बाद एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, फेल स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड की ओर से कम्पार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जाता है, फेल स्टूडेंट्स कम्पार्टमेंट के लिए फॉर्म आने पर तय तिथियों में भरकर इसमें भाग ले सकते हैं और अपना साल बर्बाद होने से बचा सकते हैं।

✍ लेखक के बारे में

Avnish Kumar

FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.