रश्मिका मंदाना साउथ में तगड़ी पकड़ बनाने के बाद अब बॉलीवुड में भी तगड़ी पकड़ बनाने में लगी है, आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है, जिसमें वह सलमान खान की हीरोइन के रूप में नजर आएंगी, क्योंकि एक्ट्रेस की एंट्री ‘सिकंदर’ में हो गई है, एआर मुरुगदास के डायरेक्शन और साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन वाली यह फिल्म ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी, फिल्ममेकर्स ने ‘एनिमल’ एक्ट्रेस स्वागत करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के साथ रश्मिका मंदाना की फिल्म में एंट्री का ऐलान किया है,
ये भी पढ़ें-इन संकेतों से रहें सावधान,साइलेंट हार्ट अटैक का हो सकता है लक्षण!
वही एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की साउथ में तगड़ी फैन फॉलोइंग थी, लेकिन जब अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ रिलीज हुई तो इसमें ‘श्रीवल्ली’ बनकर उन्होंने हिंदी बेल्ट में भी अपनी धाक जमा ली, इसके बाद ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर की बीवी गीतांजलि के किरदार ने उनकी फैन फॉलोइंग में और भी ज्यादा इजाफा कर दिया, इतनी सक्सेस मिलने के बाद अब रश्मिका के हाथ मानो जैकपॉट लग गया है, उन्होंने सीधे बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म में एंट्री मारी है, वो डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस की फिल्म ‘सिकंदर’ की हीरोइन बनेंगी,
ये भी पढ़ें-शाह का कांग्रेस पर हमला, बोले- यह चुनाव ‘वोट फॉर जिहाद’ और ‘वोट फॉर विकास’ के बीच!
वही एक्टर सलमान खान, डायरेक्टर एआर मुरुगदास और प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला के साथ रश्मिका मंदाना का यह पहला प्रोजेक्ट है, तमिल और तेलुगु सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘गुड बाय’ के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था, इसके बाद वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘मिशन मजनू’ और फिर रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ में नजर आईं, रश्मिका फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी,
Avnish Kumar
FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.









