IPL 2024 सीजन अभी तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है, नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में डिफेंडिंग चैंपियन टीम को लगातार जीत नहीं मिल पाई हैं और बीच-बीच में उसे करारी हार का सामना भी करना पड़ा है,लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में चेन्नई को हार मिली, अपने घर में खेलते हुए चेन्नई की टीम 210 का स्कोर डिफेंड नहीं कर पाई, लखनऊ की इस जीत की अहम वजह मार्कस स्टोइनिस का शानदार शतक रहा, लेकिन चेन्नई के फैंस अपने ही एक खिलाड़ी से बुरी तरह खफा हैं और उन्हें जमकर गालियां दे रहे हैं और निकालने की मांग करने लगे हैं,रुतुराज गायकवाड़ की टीम को 8 मैच में 4 ही जीत मिली है ।
ये भी पढ़ें-राजस्थान से 2 मैच लगातार हारी मुंबई, हार्दिक ने बताया क्यों ?
चेन्नई की इस हार की कई वजहें हैं लेकिन फैंस की नजर में जिम्मेदार सिर्फ एक खिलाड़ी है- दीपक चाहर, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दीपक चाहर के लिए ये मैच बिल्कुल भी अच्छा साबित नहीं हुआ, चाहर ने शुरुआत तो दमदार की और पहले ही ओवर में क्विंटन डिकॉक को खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटा दिया, पावरप्ले में 2 ओवरों में चाहर ने सिर्फ 11 रन खर्च किए, हालांकि इसके बाद उन्हें मौका नहीं मिला, लेकिन उनकी फील्डिंग टीम के लिए आफत साबित हुई, वो भी आखिरी 5 ओवरों में जहां, चाहर ने 3 बार गलतियां की और चेन्नई को खामियाजा भुगतना पड़ा।
ये भी पढ़ें-मौसम विभाग ने किया अलर्ट, बच्चों और बुजुर्गों का रखें खास ध्यान !
लखनऊ सुपरजायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी 20 मैच में मंगलवार को यहां चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया, सीएसके को 4 विकेट पर 210 रन पर रोकने के बाद एलएसजी ने तीन गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। एलएसजी के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 63 गेंद में 124 रन की नाबाद पारी खेल कर टीम को यादगार जीत दिलायी। सीएसके के लिए मथीस पथिराना ने 35 रन देकर दो विकेट लिये।
Avnish Kumar
FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.









