पिछले 24 घंटों के दौरान बिहा के अलग-अलग हिस्सों में जैसे बेगूसराय, शेखपुरा और पूर्वी चंपारण जिले समेत कई जिलों में लू की स्थिति बनी है, मौसम विज्ञान केन्द्र पटना की ओर से जारी पूर्वानुमान में अगले 3 दिनों तक रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, बांका, जमुई समेत राज्य के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और उत्तर-पश्चिम भागों में अधिकांश स्थानों पर लू चलने की संभावना जतायी गई है, वहीं अगले चौबीस घंटो के दौरान सुपौल, अररिया, किशनगंज समेत राज्य के उत्तर-पूर्व भागों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की भी संभावना है
ये भी पढ़ें-भ्रामक विज्ञापन मामले में सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट से बाबा रामदेव को नहीं मिली राहत
मिली जानकारी के अनुसार गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग – अलग स्थानों में गंभीर उष्ण लहर और पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर और दक्षिण आन्तरिक कर्नाटक में 23 अप्रैल, 2024 को उष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना है, गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग -अलग स्थानों में गंभीर उष्ण लहर और उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तर और दक्षिण आन्तरिक कर्नाटक में 24 अप्रैल, 2024 को उष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना है, मौसम विभाग के अनुसार पटना में आज दिन का पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है,
ये भी पढ़ें-कांग्रेस पर मोदी का तंज, ये सत्ता में आए तो लोगों की संपत्ति छीनकर बांट देंगे!
वहीं पूरे हफ्ते पटना में तेज गर्मी पड़ने की आशंका है, मौसम विभाग के अनुसार पूरे सप्ताह पटना का अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, बिहार में तेज गर्मी के प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग ने सभी उग्र के लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर में रहने की सलाह दी गई है,क्योंकि इस समय लू का प्रभाव ज्यादा रहता है, इसके अलावा हीट वेव के दौरान बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखने के लिए कहा गया है ,
Avnish Kumar
FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.









