बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान जल्द ही इंडस्ट्री में अपनी कदम रखने वाले है, आपको बता दें कि अपकमिंग वेब सीरीज ‘स्टारडम’ के साथ आर्यन अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं, लेकिन वो एक्टर नहीं, बल्कि बतौर डायरेक्टर इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं, वो ‘स्टारडम’ नाम की एक वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं, बताया जा रहा है कि सीरीज की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसकी एडिटिंग का काम शुरू होने वाला है, वहीं कहा जा रहा है कि शाहरुख भी इसमें खास किरदार निभाने वाले हैं, उनका किरदार कैसा होगा, ये तो देखने के बाद ही पता चलेगा ।
ये भी पढ़ें-पीएम मोदी के रिटायरमेंट पर विपक्षी दलों ने की टिप्पणी,यहां देखिए किसने क्या कहा?
मिली जानकारी के अनुसार इस सीरीज में शाहरुख का रोल काफी जरूरी होने वाला है, कहा जा रहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में जिस तरह की जिंदगी होती है, उनका रोल उसपर ही बेस्ड होगा, शाहरुख के अलावा वेब सीरीज में रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, करण जौहर, बॉबी देओल जैसे सितारों के भी कैमियो रोल में नजर आने की पहले से ही चर्चा है,
वही सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया गया कि जब इस सीरीज के फाइनल फेज की शूटिंग हो रही थी तब शाहरुख बेटे आर्यन का साथ देने, उन्हें गाइड करने सेट पर आए थे और डायरेक्शन में उनकी मदद की, बहरहाल, आर्यन के साथ-साथ सुहाना खान भी सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करने वाली हैं, पिछले साल ‘द आर्चीज’ नाम की फिल्म के जरिए उन्होंने OTT डेब्यू किया था और अब वो ‘किंग’ नाम की फिल्म से बड़े पर्दे पर कदम रखने वाली हैं |
ये भी पढ़ें-10वीं के विद्यार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
वही सुहाना खान की ‘किंग’ में भी शाहरुख खान खास रोल में दिखने वाले हैं, पहले ऐसा कहा जा रहा था कि इस फिल्म में शाहरुख कैमियो करने वाले हैं, हालांकि, फिर बाद में जानकारी सामने आई कि वो इस फिल्म में कैमियो नहीं, बल्कि एक बड़ा रोल करने वाले हैं, हाल ही में शाहरुख ने जानकारी दी कि वो जून में एक फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, जिसके बाद से ऐसे कयास लग रहे हैं कि वो ‘किंग’ ही शूटिंग करेंगे, देखने वाली बात ये होगी का आखिर डील रोल में कौन नजर आता है।
Avnish Kumar
FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.











