Education, Business, Jobs, Political News

Election 2024: 19 अप्रैल को इन राज्यों में 102 सीटों पर होगा मतदान, आज थम जाएगा पहले चरण का प्रचार

📅 17 Apr 2024 | ⏰ 2 मिनट | 📰 News

लोकसभा चुनाव में महज दो दिन का समय बचा है, पहले चरण में 102 सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग होगी, ऐसे में हर तरफ सरगर्मी बढ़ गई है, सभी दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, आपको बता दें कि 21 राज्यों की 102 सीटों के लिए चुनाव प्रचार का आज बुधवार को आखिरी दिन है, लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे,

आपको बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होगा, पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग होगी, दूसरा चरण में 26 अप्रैल को, तीसरा 7 मई को, चौथा 13 मई को, पांचवां 20 मई को, छठा 25 मई को और सातवां चरण 1 जून को होगा, वोटों की गिनती 4 जून को होगी,

ये भी पढ़ें-zomato:अब 50 लोगों का खाना एक साथ देगा जोमैटो, लॉन्च किया ये सुविधा

वही पहले चरण में लोकसभा की 102 सीट पर वोटिंग होगी, उनमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्ष्यद्वीप, जम्मू कश्मीर के उधमपुर, छत्तीसगढ़ की बस्तर, मिजोरम, नागालैंड, पुडुचेरी, और सिक्किम की एक-एक सीट पर वोटिंग होगी, इसके अलावा पहले चरण में मेघालय की शिलोंग और तुरा सीट पर भी वोटिंग होगी, मणिपुर की 2 सीट पर भी 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

वही पहले चरण में उत्तर प्रदेश की  सहारनपुर, रामपुर, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर सीट, असम की डिब्रूगढ़, सोनितपुर छत्तीसगढ़ की बस्तर, बिहार की जमुई, गया, जम्मू  कश्मीर की उधमपुर सीट, मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा, तमिलनाडु की  चेन्नई उत्तर, चेन्नई दक्षिण, चेन्नई सेंट्रल, कोयंबटूर, थूथुक्कुडी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, मणिपुर 2 इनर और आउटर दोनों सीट, राजस्थान की बीकानेर और पश्चिम बंगाल की कूचबिहार और अलीपुरद्वार सीट पर सबकी नजर रहेगी, वही वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग पूरी तैयारी में है,

ये भी पढ़ें-Salman khan:सलमान के घर क्यों गए मुख्यमंत्री शिंदे, बोले-गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे

वही मध्य प्रदेश की 6 सीट पर मतदान होना है- छिंदवाड़ा, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, सीधी, और शहडोल सीट पर वोट डाले जाएंगे,

जबकि महाराष्ट्र की चंद्रपुर, भंडारा – गोंदिया, गढ़चिरौली,  चिमूर, रामटेक और नागपुर सीट पर वोटिंग होगी, राजस्थान  की गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर सीट पर भी 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. इसके अलावा उत्तराखंड की टेहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोडा, नैनीताल-उधमसिंह नगर और हरिद्वार सीट पर इस दिन वोट पडे़ंगे |

वही तमिलनाडु की 39 सीट पर वोटिंग होने है-पहले चरण में तमिलनाडु की सभी सीटों पर वोटिंग होगी, इनमें तिरुवल्लुर, चेन्नई उत्तर, चेन्नई दक्षिण, चेन्नई सेंट्रल, श्रीपेरंबदूर, कांचीपुरम, अराक्कोनम, वेल्लोर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुवन्नमलाई, अरणी, विलुप्पुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, नामक्कल, इरोड, तिरुप्पुर, नीलगिरी, कोयंबटूर, पोलाची, डिंडीगुल, करूर, तिरुचिरापल्ली, पेरम्बलूर, कुड्डालोर, चिदम्बरम, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरै, थेनी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थूथुक्कुडी, तेनकासी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी शामिल हैं।

✍ लेखक के बारे में

Avnish Kumar

FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.