आज कल सोशल मीडिया का ट्रेंड सर चढ़कर बोल रहा है जहां देखो वहां लोग खड़े होकर रील बनाना शुरू कर देते है, लेकिन कुछ जगहों पर अब रील्स बनाने पर सख्त मना भी है, इसी कड़ी में चारधाम यात्रा करने वाले भक्तों को रील्स बनाने को लेकर मना किया गया है, दरअसल उत्तराखंड सरकार ने चार धाम मंदिरों के 50 मीटर के दायरे में रील बनाने या वीडियोग्राफी करने पर रोक लगा दी है, इस संबंध में उत्तराखंड राज्य की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने एक आदेश जारी किया है, उन्होंने कहा है कि अब से प्रशासन उन लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज करेगा जो चारधाम यात्रा के बारे में रील बनाकर गलत सूचनाएं या अफवाह फैला रहे हैं, उत्तराखंड की मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इसे सख्ती से लागू किया जाए।
ये भी पढ़ें- मंत्री आलमगीर आलम को झटका, 35 करोड़ के कैशकांड में ईडी ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
आपको बता दें कि चारधाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है, 10 मई को केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खोले गए थे, वहीं 12 मार्च को बदरीनाथ के कपाट खोले गए, इसके बाद से लगातार भारी संख्या में श्रद्धालु चारधाम की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं, चारधाम की यात्रा के लिए अबतक 26 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन करा चुके है, वहीं लगभग 3 लाख से अधिक लोग चारधाम के दर्शन कर चुके हैं, चारधाम की यात्रा के शुरू होने के बाद से अबतक 11 लोगों की मौत भी हो चुकी है, मरने वाले 4 लोगों में डायबिटीज के साथ-साथ ब्लड प्रेशर की भी शिकायत थी, कई श्रद्धालु ऐसे भी हैं जो बिना रजिस्ट्रेशन के चारधाम की यात्रा या सिर्फ केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन के लिए रवाना हो चुके हैं, इसका परिणाम यह हुआ है कि चारधाम जाने वाले मार्गों पर भीषण जाम का लोगों को सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें-सीएम केजरीवाल के पीए के खिलाफ FIR, स्वाति मालीवाल-मुझे लात-घूसों से पीटा गया
वही चारधाम जाने वाले अलग-अलग मार्गों पर कहीं गाड़ियों का जाम लगा है तो कहीं लंबी कतारों में घंटों तक श्रद्धालुओं को खड़े-खड़े इंतजार करना पड़ रहा है, चारधाम की यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं, ऐसे में चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें कि अब प्रशासन ने अहम और बड़ा फैसला लिया है, दरअसल उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए वीआईपी दर्शन पर लगी रोक को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया है, ऐसा इसलिए किया गया है ताकि श्रद्धालु जो लंबी कतारों में फंसे हैं और विरोध प्रदर्शन करने लगे हैं, वो चारों धारों के दर्शन कर सकें, इतना ही एक और अहम फैसला राधा रतूड़ी ने लिया है, दरअसल अब चारधाम मंदिरों के दायरे में वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी या रील्स बनाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है।
Avnish Kumar
FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.









