यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल की नौकरी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है. संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से कंबाइंड मेडिकल सर्विस 2024 के लिए एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. यूपीएससी सीएमएस 2024 भर्ती अभियान का लक्ष्य विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 827 मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों को भरना है. वही UPSC सीएमएस 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2024 थी. ऐसे में जो आवेदक एग्जाम के लिए आवेदन किया है वो अपना एग्जाम शेड्यूल ऑनलाइन चेक कर सकते है. इसके लिए आपको अधिकारिक वेबसाइट-upsc.gov.in पर जा कर चेक कर सकते है ।
एग्जाम का शेड्यूल ये रहा
आपको बता दें कि UPSC CMS परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई 2024 को करने की संभावना है. यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. शेड्यूल के अनुसार जनरल मेडिसिन एंड पीडियाट्रिक्स के लिए पेपर I (कोड नंबर 1) सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा. वहीं सर्जरी, गायनोकोलॉजी एंड ऑब्स्ट्रेटिक्स और प्रीवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन के लिए पेपर II (कोड नंबर 2) की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी.
UPSC CMS एग्जाम शेड्यूल
वही UPSC CMS 2024 चयन प्रक्रिया में 2 चरण शामिल हैं. एक लिखित परीक्षा और दूसरी पर्सनल इंटरव्यू होगा. लिखित परीक्षा में दो पेपर होते हैं, प्रत्येक पेपर 250 अंकों का होगा. प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे की होगा. लिखित परीक्षा में सफल रहने वाले उम्मीदवारों को ही पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. यूपीएससी सीएमएस का इंटरव्यू कुल 100 अंकों के लिए होता है. ऐसे में जो आवेदक कर्ता है उन्हें तुरंत अपना एग्जाम शेड्यूल देख लेना चाहिए ।
किस पद पर कितने सीटें खाली ?
मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल ऑफिसर ग्रेड इन जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर सब कैडर ऑफ सेंट्रल हेल्थ सर्विस के 163 पद पर, असिस्टेंट डिविजनल मेडिकल ऑफिसर इन रेलेव में 450 पद पर, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर इन न्यू दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल में 14 पद भरे जाएंगे और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-2 इन म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ दिल्ली में 200 पदों को भरा जाएगा.इसके लिए लाखों छात्र आवेदन किए है लेकिन जिनकी तैयारी पूरी हुई होगी उनका चयन होना तय है।
Avnish Kumar
FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.











