Education, Business, Jobs, Political News

सुशील मोदी का हुआ निधन, पीएम से सीएम तक ने किया ट्वीट, देखें किसने क्या लिखा?

📅 13 May 2024 | ⏰ 6 मिनट | 📰 bihar news

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है, वह कैंसर से पीड़ित थे और दिल्ली के एम्स में इलाज करा रहे थे, वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, सुशील मोदी का नाम बिहार बीजेपी के बड़े नामों में शुमार रहा है, पिछले दिनों उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिखाई दी थीं, जिनमें वह काफी कमजोर दिखाई दे रहे थे, तब सुशील मोदी ने लिखा था कि वह कैंसर से जूझ रहे हैं और उन्होंने पीएम मोदी को चुनावी मैदान में नहीं उतरने के संबंध में बताया था।

पीएम मोदी ने सुशील मोदी के साथ की तस्वीर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है, बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है, आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी,’

गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख

सुशील मोदी के निधन की जानकारी मिलने पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताया, उन्होंने X पर पोस्ट करके उन्हें श्रद्धांजलि दी है, अमित शाह ने पोस्ट में लिखा, ‘हमारे वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन की सूचना से आहत हूं, आज बिहार ने राजनीति के एक महान पुरोधा को हमेशा के लिए खो दिया, ABVP से भाजपा तक सुशील जी ने संगठन व सरकार में कई महत्त्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया. उनकी राजनीति गरीबों व पिछड़ों के हितों के लिए समर्पित रही,

उनके निधन से बिहार की राजनीति में जो शून्यता उभरी है, उसे लंबे समय तक भरा नहीं जा सकता, दुःख की इस घड़ी में पूरी भाजपा उनके शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. ॐ शांति शांति’

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताते हुए कहा किबिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का लम्बा सार्वजनिक जीवन जनता की सेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित था, उन्होंने बिहार में बीजेपी को मज़बूत और लोकप्रिय बनाने के लिए काफी मेहनत किया, बिहार के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे,

इधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है, विद्यार्थी परिषद से लेकर अभी तक हमने साथ में संगठन के लिए लंबे समय तक काम किया, सुशील मोदी जी का पूरा जीवन बिहार के लिये समर्पित रहा, बिहार को जंगलराज से बाहर निकालकर विकास के पथ पर लाने में सुशील मोदी जी का प्रयास बहुत मददगार रहा है, उनका ना होना असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है, प्रभु  दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को सम्बल प्रदान करें। ॐ शान्ति!

इधर, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर गहरा शोक प्रकट किया, उन्होंने लिखा- बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, हमारे अभिभावक, संघर्षशील एवं कर्मठ नेता आदरणीय श्री सुशील कुमार मोदी जी के असामयिक निधन की खबर सुन अत्यंत व्यथित हूँ, ईश्वर दिवगंत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों व शुभचिंतकों को दुख की इस घड़ी में सम्बल प्रदान करें। ॐ शांति ॐ

पटना साहिब लोकसभा से सांसद रवि शंकर प्रसाद ने भी सुशील मोदी के निधन पर दुख व्यक्त किया है, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- बिहार और भाजपा के कद्दावर नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री और मेरे स्नेहिल बड़े भाई सुशील मोदी जी का निधन बहुत ही दु:खद है, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने और भाजपा के विस्तार में उनकी बहुत बड़ी भूमिका थी, उनका असमय निधन से मैं बहुत मर्माहत हूं, यह उनके जाने का समय नहीं था। मेरी बहुत विनम्र श्रद्धांजलि!

बिहार भाजपा के नेता विजय कुमार सिन्हा ने सुशील मोदी की मौत पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है और उन्होंने लिखा है- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी अब हमारे बीच नहीं रहे, पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है, अपने संगठन कौशल,प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक विषयों पर अपनी गहरी जानकारी के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे, ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति और परिजनों को इस शोक की घड़ी में सम्बल प्रदान करें ।

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी सुशील मोदी के निधन पर दुख जताया और ट्वीट कर कहा- बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। ॐ शांति शांति

✍ लेखक के बारे में

Avnish Kumar

FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.