बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है, वह कैंसर से पीड़ित थे और दिल्ली के एम्स में इलाज करा रहे थे, वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, सुशील मोदी का नाम बिहार बीजेपी के बड़े नामों में शुमार रहा है, पिछले दिनों उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिखाई दी थीं, जिनमें वह काफी कमजोर दिखाई दे रहे थे, तब सुशील मोदी ने लिखा था कि वह कैंसर से जूझ रहे हैं और उन्होंने पीएम मोदी को चुनावी मैदान में नहीं उतरने के संबंध में बताया था।
पीएम मोदी ने सुशील मोदी के साथ की तस्वीर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है, बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है, आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी,’
पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे… pic.twitter.com/160Bfbt72n
— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2024
गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख
सुशील मोदी के निधन की जानकारी मिलने पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताया, उन्होंने X पर पोस्ट करके उन्हें श्रद्धांजलि दी है, अमित शाह ने पोस्ट में लिखा, ‘हमारे वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन की सूचना से आहत हूं, आज बिहार ने राजनीति के एक महान पुरोधा को हमेशा के लिए खो दिया, ABVP से भाजपा तक सुशील जी ने संगठन व सरकार में कई महत्त्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया. उनकी राजनीति गरीबों व पिछड़ों के हितों के लिए समर्पित रही,
उनके निधन से बिहार की राजनीति में जो शून्यता उभरी है, उसे लंबे समय तक भरा नहीं जा सकता, दुःख की इस घड़ी में पूरी भाजपा उनके शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. ॐ शांति शांति’
हमारे वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन की सूचना से आहत हूँ। आज बिहार ने राजनीति के एक महान पुरोधा को हमेशा के लिए खो दिया। ABVP से भाजपा तक सुशील जी ने संगठन व सरकार में कई महत्त्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया। उनकी राजनीति गरीबों व पिछड़ों के हितों के लिए समर्पित रही। उनके…
— Amit Shah (@AmitShah) May 13, 2024
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताते हुए कहा किबिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का लम्बा सार्वजनिक जीवन जनता की सेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित था, उन्होंने बिहार में बीजेपी को मज़बूत और लोकप्रिय बनाने के लिए काफी मेहनत किया, बिहार के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे,
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता, श्री सुशील कुमार मोदी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनका लम्बा सार्वजनिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित था। उन्होंने बिहार में पार्टी को मज़बूत और लोकप्रिय बनाने के लिए काफ़ी परिश्रम किया।…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) May 13, 2024
इधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है, विद्यार्थी परिषद से लेकर अभी तक हमने साथ में संगठन के लिए लंबे समय तक काम किया, सुशील मोदी जी का पूरा जीवन बिहार के लिये समर्पित रहा, बिहार को जंगलराज से बाहर निकालकर विकास के पथ पर लाने में सुशील मोदी जी का प्रयास बहुत मददगार रहा है, उनका ना होना असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है, प्रभु दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को सम्बल प्रदान करें। ॐ शान्ति!
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) May 13, 2024
विद्यार्थी परिषद से लेकर अभी तक हमने साथ में संगठन के लिए लंबे समय तक काम किया। सुशील मोदी जी का पूरा जीवन बिहार के लिये समर्पित रहा। बिहार को जंगलराज से बाहर…
इधर, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर गहरा शोक प्रकट किया, उन्होंने लिखा- बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, हमारे अभिभावक, संघर्षशील एवं कर्मठ नेता आदरणीय श्री सुशील कुमार मोदी जी के असामयिक निधन की खबर सुन अत्यंत व्यथित हूँ, ईश्वर दिवगंत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों व शुभचिंतकों को दुख की इस घड़ी में सम्बल प्रदान करें। ॐ शांति ॐ
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, हमारे अभिभावक, संघर्षशील एवं कर्मठ नेता आदरणीय श्री सुशील कुमार मोदी जी के असामयिक निधन की खबर सुन अत्यंत व्यथित हूँ। ईश्वर दिवगंत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों व शुभचिंतकों को दुख की इस घड़ी में सम्बल प्रदान करे। ॐ शांति ॐ
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 13, 2024
पटना साहिब लोकसभा से सांसद रवि शंकर प्रसाद ने भी सुशील मोदी के निधन पर दुख व्यक्त किया है, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- बिहार और भाजपा के कद्दावर नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री और मेरे स्नेहिल बड़े भाई सुशील मोदी जी का निधन बहुत ही दु:खद है, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने और भाजपा के विस्तार में उनकी बहुत बड़ी भूमिका थी, उनका असमय निधन से मैं बहुत मर्माहत हूं, यह उनके जाने का समय नहीं था। मेरी बहुत विनम्र श्रद्धांजलि!
बिहार और भाजपा के कद्दावर नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री और मेरे स्नेहिल बड़े भाई सुशील मोदी जी का निधन बहुत ही दु:खद है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने और भाजपा के विस्तार में उनकी बहुत बड़ी भूमिका थी। उनका असमय निधन से मैं बहुत मर्माहत हूं। यह उनके जाने का समय नहीं था। मेरी बहुत विनम्र…
— Ravi Shankar Prasad (@rsprasad) May 13, 2024
बिहार भाजपा के नेता विजय कुमार सिन्हा ने सुशील मोदी की मौत पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है और उन्होंने लिखा है- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी अब हमारे बीच नहीं रहे, पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है, अपने संगठन कौशल,प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक विषयों पर अपनी गहरी जानकारी के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे, ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति और परिजनों को इस शोक की घड़ी में सम्बल प्रदान करें ।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी अब हमारे बीच नहीं रहे । पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है । अपने संगठन कौशल,प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक विषयों पर अपनी गहरी… pic.twitter.com/s50hqX2Vdc
— Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) May 13, 2024
बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी सुशील मोदी के निधन पर दुख जताया और ट्वीट कर कहा- बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। ॐ शांति शांति
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) May 13, 2024
यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।
ॐ शांति शांति pic.twitter.com/IEyMeH2Htt