Education, Business, Jobs, Political News

चेहरे से मिटेंगे बुढ़ापे के लक्षण, ज्यादा दिन तक दिख सकते हैं जवान, करेें ये उपाय

📅 18 Apr 2024 | ⏰ 2 मिनट | 📰 Health

जैसे-जैसे समय बीतता है वैसे-वैसे चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है, और धीरे-धीरे चेहरे पर बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगते है, हालांकि ये बदलाव उम्र की वजह से कम और गलतियों की वजह से ज्यादा आता है, खराब खानपान, शराब, सिगरेट और ज्यादा तनाव, प्रदूषण की भी वजह से त्वचा उम्र से ज्यादा बूढ़ा लगने लगती है. इसलिए त्वचा को लंबे समय तक सही रखने के लिए सही खानपान भी बहुत जरूरी है, त्वचा पर चमक रखने के लिए आपको एंटी-एजिंग गुण मौजूद फल खाने की आवश्यकता है,

ये भी पढ़ें-चिराग पासवान की मां को तेजस्वी की सभा में गाली, जानें किसने,क्या कहा?

आपको बताते चले कि पपीता एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है इसलिए इसके सेवन से त्वचा की कसावट बनी रहती है, इसलिए कोशिश करें कि आप हर रोज अपनी डाइट में पपीता जरूर लें, पपीते से चेहरे पर झुर्रियां भी कम होती हैं, इसमें विटामिन A, विटामिन C, विटामिन के और त्वचा के लिए सबसे जरूरी विटामिन E से भरपूर होता है, पपीते में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी त्वचा को यंग रखने में आपकी मदद करते हैं,. इसके अलावा इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम आदि पाया जाता है,ये खाने से आप ज्यादा दिन तक जवान दिख सकते है।

ये भी पढ़ें-बर्ड फ्लू: केरल के इस जिले में पक्षियों को मारने का आदेश, प्रशासन बोला, घबराने की जरूरत नहीं

जानकारी के लिए बता दें कि पपीते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ने में आपकी मदद करते हैं और त्वचा पर बुढ़ापे के लक्षण आने से रोकते हैं, जिससे आप ज्यादा दिन तक जवान दिखते है,वही कीवी में भी बहुत पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिसके कारण ये दुनियाभर के सबसे हेल्दी फलों में गिना जाता है, कीवी में विटामिन C और विटामिन E की मात्रा बहुत अधिक होती है, इसमें मौजूद पोषक तत्व फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और त्वचा को डैमेज होने से बचाते हैं, कीवी में मौजूद एंटीऑक्सी़डेंट्स के कारण चेहरे की झुर्रियां और दाग-धब्बे मिट जाते हैं इसके सेवन से फाइन लाइन्स भी चले जाते हैं और त्वचा बिल्कुल यंग और खूबसूरत दिखती है, और इस तरह से आप जवान दिखने लगते है ।

✍ लेखक के बारे में

Avnish Kumar

FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.