Education, Business, Jobs, Political News

RCB vs LSG: गेंदबाजों या बल्लेबाजों से बेंगलुरु में किसका होगा  राज? जानें

📅 02 Apr 2024 | ⏰ 2 मिनट | 📰 News

दिल्ली: IPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला खेला जा रहा है, इस मैच में लखनऊ के सलामी बल्लेबाज क्विटन डि कॉक ने अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाई, इसी पारी के दौरान उन्होंने आईपीएल में अपने 3000 रन पूरे किए, 31 साल के डि कॉक ने 2013 में सनराइडर्स हैदराबाद के लिए लीग में डेब्यू किया था, वह दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा रह चुके हैं,

दरअसल IPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला खेला जा रहा है, दोनों टीम बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने हैं, आरसीबी ने टॉस जीतकर लखनऊ को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है, LSG की ओर से आयुष बदोनी और निकोलस पूरन बल्लेबाजी कर रहे हैं, एलएसजी ने 143 के स्कोर पर चौथा विकेट खोया, क्विंटन डिकॉक ने 81 और मार्कस स्टोइनिस ने 24 रन की पारी खेली, कप्तान KL राहुल ने 20 और देवदत्त पडिक्कल ने 6 रन बनाए, RCB और LSG की प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव हुआ है,

जानकारी के अनुसार बेंगलुरु ने अल्जारी जोसेफ की जगह रीस टॉप्ली और लखनऊ ने मोहसिन खान के स्थान पर यश ठाकुर को मौका दिया है, आरसीबी जीत की पटरी पर लौटने की फिराक में होगी, आरसीबी को पिछले मैच में केकेआर ने 7 विकेट से हराया था, फाफ डुप्लेसी की अगुवाई वाली बेंगलुरु टीम अब तक तीन मैचों में से दो हार चुकी है और पॉइंट्स टेबल में नौवें पायदान पर है, विराट कोहली अच्छे टच में हैं और आरसीबी को उनसे एक बार फिर शानदार पारी की उम्मीद होगी।

वहीं, एलएसजी 6ठें स्थान पर है, राहुल ब्रिगेड ने दो मैचों में से एक जीता और एक गंवाया, लखनऊ ने आखिरी मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 21 रन से विजयी परचम फहराया था, जिसमें युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने अहम भूमिका निभाई, 21 वर्षीय मयंक ने सरफ्तार का कहर बरपाते हुए मौजूदा सीजन की दूसरी सबसे तेज गेंद फेंकी, आरसीबी और एलएसजी के हेड-टू-हेड आंकड़ों की बात करें तो दोनों का कुल 4 बार आमना-सामना हुआ है, आरसीबी का इस दौरान पलड़ा भारी रहा, आरसीबी ने 3 मैच अपने नाम किए जबकि एलएसजी को जीत नसीब हुई।

✍ लेखक के बारे में

Avnish Kumar

FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.