ईद के मौके पर पं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोली है, उन्होंने मुस्लिमों से अपील कीहै,कि आप दंगों में भी शांत रहें, नहीं तो वो NIA को भेज देंगे और वो आपको गिरफ्तार कर लेगी, इसी दौरान उन्होंने एक शायरी भी बोली, कि ‘’मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूरे खुदा होता है,’’ ममता का ये शेर एक तरह से मोदी सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसी के लिए था ।
ये भी पढ़ें-smartphones: जबरदस्त फीचर्स के साथ, कम बजट में आ जाएंगे ये स्मार्ट फोन, जल्द करें खरीदारी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं हेट स्पीच नहीं जानती, मुझे CAA नहीं चाहिए, मैं मरने को तैयार हूं, लेकिन CAA लागू करने की अनुमति नहीं दूंगी, मैं मौत से नहीं डरती, मौत मुझसे डरती है, कुछ लोग हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं, 130 करोड़ के देश में आप कितनों को जेल में डालोगे? वहीं, अल्लामा इक़बाल के शेर को पढ़ते हुए ममता ने कहा कि ‘खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले खुदा बंदे से खुद पूछे बता तेरी रजा क्या है’,? ममता ने कहा कि मेरी रजा मेरी इच्छा है, हमारी इच्छा सर्व धर्म सम भाव की है,
ये भी पढ़ें-बिहार में गरजे अमित शाह, बोले ‘कांग्रेस ने 1947 में देश को तोड़ा, अब नहीं तोड़ने देंगे’
वही दूसरी ओर ममता ने लोगों से अपील की, कि वोट सिर्फ व सिर्फ टीएमसी को दें, नहीं तो नहीं तो आपका नाम अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा. भारत का क्या होगा हम देखेंगे, अगर कोई दंगा कराने की कोशिश करें तो आप अपना दिमाग शांत रखें, उलझने की कोशिश न करें, उन्होंने कहा कि किसी भी उकसावे में न आएं, आप शांत रहें, मैं शांत हूं, शांत रहूंगी, फायदा उठाने की साजिश चल रही है, लेकिन मैं आपकी सुरक्षा की गारंटी लेती हूं, जब तक मैं यहां हूं मैं आपको सुरक्षित रखी रखूंगी,
इतनी हि नहीं उन्होंने साफ साफ बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर बीजेपी कुछ करती है तो उन्हें जमानत मिल जाएगी, लेकिन अगर हम कुछ गलती करते है तो हमारे लोगों को जमानत नहीं मिलेगी, साथ ही उन्होंने कहा कि न्यायपालिका से न्याय करने की अपील करती हूं ।
Avnish Kumar
FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.









