Education, Business, Jobs, Political News

Pm modi: मोदी के लिए महाराष्ट्र इतना खास क्यों? इन जगहों पर ही क्यों करेंगे रैली? जानिए

📅 08 Apr 2024 | ⏰ 2 मिनट | 📰 Blog

दिल्ली: लोकसभा चुनाव के आगाज के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र में 10 रैलियां करने वाले है, पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार यानी 8 अप्रैल को महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार करेंगे, वह महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में शाम 5 बजे एक रैली को संबोधित करेंगे, जानकारी के अनुसार पीएम मोदी राज्य में कम से कम 10 रैलियां करेंगे.,

मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी चंद्रपुर से बीजेपी के उम्मीदवार सुधीर मुनगंटीवार के लिए प्रचार करेंगे, जो एकनाथ शिंदे के मंत्रिमंडल में मंत्री भी हैं, कांग्रेस पार्टी ने इस सीट से प्रतिभा धानोरकर को मैदान में उतारा है, वह बालू धानोरकर की पत्नी हैं, जिनका पिछले साल 47 साल की उम्र में निधन हो गया था, अनुमान लगाया जा रहा है कि जिन क्षेत्रों में बीजेपी कमजोर है पीएम मोदी वहां अपनी रैली करेंगे ।

महाराष्ट्र बीजेपी इकाई पूरे राज्य में उन सीटों पर प्रधानमंत्री मोदी की रैलियां आयोजित करने की योजना बना रही है जहां विपक्षी दलों की ओर से कड़ी टक्कर की उम्मीद है, सोमवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रैली के बाद पीएम मोदी 14 अप्रैल को रामटेक में एक रैली को संबोधित करने के लिए एक बार फिर राज्य का दौरा करेंगे, बीजेपी उम्मीदवार सुधीर मुनगंटीवार ने पत्रकारों से कहा, है कि “प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी गढ़चिरौली और चंद्रपुर क्षेत्र में लोगों से बातचीत करने के लिए यहां आ रहे हैं, मोदी देश के विकास और निर्वाचन क्षेत्र से जुड़ी कई अन्य चीजों के बारे में बातचीत करेंगे,” वही महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं, जो उत्तर प्रदेश के बाद सीटों के मामले में दूसरे नंबर पर है, इन 48 लोकसभा सीटों पर 5 चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को मतदान होंगे, अब देखना है कि महाराष्ट्र की जनता बीजेपी की झोली में कितने सीटें डालती है ।

✍ लेखक के बारे में

Avnish Kumar

FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.