Education, Business, Jobs, Political News

गुरुद्वारे में पीएम मोदी ने खुद बेली रोटी, लंगर भी खिलाया

📅 13 May 2024 | ⏰ 2 मिनट | 📰 bihar news

बिहार: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की राजधानी पटना में भव्य रोड शो किया, इस दौरान लोगों में उत्साह और रोमांच नजर आया, रोड शो में प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय की, वह भगवा रंग में रंगे फूलों से सजे एक वाहन के ऊपर खड़े थे, इस वाहन पर भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के कटआउट भी लगे हुए थे, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री और राज्य भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और स्थानीय सांसद रविशंकर प्रसाद पीएम मोदी के बगल में खड़े रहे, इस दौरान पीएम को देखने के लिए लोग मोदी मोदी के नारे लगाते दिखें ।

ये भी पढ़ें- CBSE BOARD का परिणाम घोषित, इतने छात्रों को मिली सफलता

दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी अपने बिहार के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन सोमवार की सुबह गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पहुंचे और हाजिरी लगाई, इस दौरान प्रधानमंत्री केसरिया रंग की पगड़ी बांधे नजर आए, प्रधानमंत्री मोदी ने हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका और लंगर में सेवा की, इस दौरान गुरुघर की मर्यादा के अनुकूल प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया, प्रबंधक कमेटी की ओर से पहले से ही उनके आगमन को लेकर विशेष तैयारी की गई थी ।

ये भी पढ़ें-वोटिंग से पहले बंगाल में खून खराबा, बिहार में पोलिंग एजेंट की मौत, 9 बजे तक सबसे ज्यादा बंगाल में मतदान

पीएम मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो हरमंदिर साहिब पहुंचे, पटना साहिब के भाजपा प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे, उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने लंगर का प्रसाद बनाया और रोटियां बनाईं, इस दौरान उन्होंने शस्त्रों के दर्शन किए और शबद सुने, लोगों से मिले और सभी का अभिवादन स्वीकार किया ।

उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी जी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने गुरु गोविंद सिंह के पावन जन्मस्थली के दर्शन किए, इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री ने पटना में रोड शो किया था, रविवार की रात वो राजभवन में ही रुके, सोमवार को उनका हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और सारण में चुनावी कार्यक्रम भी है ।

✍ लेखक के बारे में

Avnish Kumar

FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.