Education, Business, Jobs, Political News

Naksali muthbhed: लोकसभा चुनाव से पहले सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, इतने नक्सली ढेर !

📅 02 Apr 2024 | ⏰ 2 मिनट | 📰 News

छतीसगढ़ से फिर से मुठभेड़ वाली खबर सामने आई है, नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में चार नक्सलियों को हमारे जवानों ने मार गिराया है, खबर ये भी है कि बड़ी संख्या में नक्सलियों की घायल होने की सूचना है, ये मुठभेड़ छतीसगढ़ के बीजापुर में हुई है, घटनास्थल से मारे गए नक्सलियों के पास से इंसास LMG जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं वही मुठभेड़ के बाद से सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबित, बीजापुर जिले में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में 4 नक्सलियों के शव और एक LMG स्वचालित हथियार, BGL लॉन्चर और हथियार बरामद किए गए, सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है, लेकिन खुशी की बात है कि गोलीबारी में हमारे किसी भी सुरक्षाकर्मी के घायल नहीं है बल्की सभी को सुरक्षित होने की सूचना है ।

मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सोमवार को सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था, दल में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), विशेष कार्य बल (STF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे, अधिकारियों ने बताया कि दल जब लेंड्रा गांव के जंगल में था तब आज सुबह लगभग 6 बजे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की,

लंबे समय तक दोनों तरफ से गोलीबारी गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए, बाद में जब घटनास्थल की तलाशी ली गई, तब वहां 4 नक्सलियों का शव, एक स्वचालित लाइट मशीन गन (LMG), ‘बैरल ग्रेनेड लॉन्चर’ और अन्य हथियार बरामद किए गए, उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है, क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के साथ, इस वर्ष अब तक बीजापुर जिले सहित बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 37 नक्सली मारे जा चुके हैं, बताया जा रहा है कि अभी भी नक्सली छूपे हो सकते है इसी लिए सुरक्षा बल की तरफ से सर्च अभियान जारी है ।

✍ लेखक के बारे में

Avnish Kumar

FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.