लोकसभा चुनाव के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जो जानकर आप भी दंग रह जाएंगे, झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्रालय में टेंडर कमीशन घोटाला मामले में ईडी बड़ी कार्रवाई कर रही है, दरअसल मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद PMLA के तहत 6 ठिकानों पर छापेमारी की गई है, साथ ही झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलम गिर के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर के परिसरों की तलाशी ली गई है, झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल के सहायक के ठिकाने से केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने करीब 30 करोड़ नकद बरामद किये हैं ।
ये भी पढ़ें-7 मई को 93 सीटों पर होगी वोटिंग, इन दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद
आपको बता दें कि सुबह शुरू हुई ED की रेड फिलहाल जारी है और पैसों की गिनती भी जारी है, एजेंसी के अधिकारी नोट गिनने की मशीन से बरामद रूपयों की गिनती कर रहे है, मंत्री आलमगीर आलम ने कहा इससे मेरा कुछ लेना देना नही है, इस मामले में कई अधिकारी नेता और बिजनेसमेन जांच के घेरे में है, ईडी ने झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को फ़रवरी 2023 में कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ़्तार किया था ।
आपको बता दें कि ED की छापेमारी में मिले नोटों का संबंध झारखंड के मंत्री आलमगीर से बताया जा रहा है, नोटों गिने के लिए मशीनों को मंगवाया गया है, बता दें कि झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से जुड़े व्यक्ति के घर से ED ने भारी नकदी को बरामद किया है, अनुमान है कि जब्त नकदी करोड़ों में है, नोटों को गिनने के लिए बैंक कर्मचारियों और मशीनों को भी मंगवाया गया है, बता दें कि 2 साल पहले आज ही के दिन झारखंड में IAS पूजा सिंघल के यहां छापेमारी की गई थी, इस छापेमारी में 17 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे, ईडी की टीम फिलहाल रांची में एक ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।
ये भी पढ़ें-वोट देने से पहले जानिए, अगर गलती से दो बार EVM का बटन दब जाएं तो क्या होगा?
जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र के राम से जुड़े मामले में छापेमारी की है, बता दें कि चीफ इंजीनियर वीरेंद्र के राम को फरवरी 2023 में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था, दरअसल उनपर कुछ योजनाओं में उनके क्रियान्वयन में कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग तथा अनियमितता का आरोप था, इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय की टीम वीरेंद्र के राम तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया गया, बता दें कि ईडी की छापेमारी में भारी मात्रा में मिले कैश के बाद कई लोग गिरफ्तार किए जा सकते हैं, इस छापेमारी के बाद से झारखंड से लेकर सभी दिल्ली तक इसकी चर्चा है ।
Avnish Kumar
FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.









