2024 के लोकसभा चुनाव लगभग खत्म होने के कागार पर है. अंतिम चरण का चुनाव कल होने वाला है यानी सातवें चरण के लिए 1 जून को 57 सीटों पर वोटिंग होनी है. सातवें चरण में कुल 904 कैंडिडेट मैदान में होगे. इस अंतिम चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी. इनमें उत्तर प्रदेश की 13, पंजाब की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की 1 सीट शामिल है.
ये भी पढ़ें-क्या वाकई प्यार का प्रतीक है मजनू का टीला ? इसकी रहस्य जानिए
वही सातवें चरण में वाराणसी में भी चुनाव होगा. यह वही सीट है, जहां से प्रधानमंत्री मोदी चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, पश्चिम बंगाल कीडायमंड हार्बर सीट से अभिषेक बनर्जी तो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र सीट से चुनाव लड़ रही हैं।
प्रधानमंत्री का चुनाव प्रचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अंतिम जनसभा पंजाब के होशियारपुर में करेंगे, जहां वह विशाल फतेह रैली को सुबह 11 बजे संबोधित करेंगे. वहीं, कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ओडिशा के बालेश्वर जिला में चुनाव प्रचार करेंगे. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दोपहर 1 बजे सोलन के माल रोड पर शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में रोड शो करेंगी.
ये भी पढ़ें-10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी, कहां और कैसे करें चेक ? देखें
सपा प्रमुख अखिलेश यादव महराजंगज में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का पंजाब का दौरा है और वह चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे.
आखिर चरण का प्रचार
इधर, पीएम मोदी आज आखिरी चरण का प्रचार खत्म करने के बाद तमिलनाडु के कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचेंगे. पीएम आज यहां पहले भगवती अम्मान मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे. वह शाम को कन्याकुमारी में सूर्यास्त का नजारा भी देखेंगे. पीएम यहां के ध्यान मंडपम में ध्यान करेंगे. पीएम के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इस समय विजिटर्स के प्रवेश पर भी पाबंदी रहेगी. 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. एक जून दोपहर में पीएम महान कवि तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का दर्शन करेंगे और माल्यार्पण करेंगे.
Avnish Kumar
FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.











