आज कल के बच्चों को चॉकलेट बहुत ही पसंद है. चाहे वो लड़का हो या लड़की दोनों का डार्क चॉकलेट काफी पसंद आती है.लेकिन कुछ लोग मानते है कि चॉकलेट खाना हानिकारक भी हो सकता है. लेकिन आपको पत्ता है कि डार्क चॉकलेट पोषक तत्वों से भरपूर होती है.लेकिन अध्ययनों से पता चलता है कि डार्क चॉकलेट आपके स्वास्थ्य में सुधार कर सकती है और हृदय रोग के खतरे को कम कर सकती है. यहां हम आपको डार्क चॉकलेट के कई फायदे बता रहे हैं. डार्क चॉकलेट में 11 ग्राम फाइबर, 66 प्रतिशत आयरन, 57 प्रतिशत मैग्नीशियम, 196 प्रतिशत तांबे और 85 प्रतिशत मैंगनीज जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है ।
इन बीमारियों से रखती है दूर
जानकारी के लिए बता दें कि डार्क चॉकलेट दिल को कई प्रकार की बीमारियों को भी दूर करती है. कहा जाता है कि इसमें कार्डियो प्रोटेक्टिव गुण होते हैं. ऐसे में हृदय संबंधी रोगों से बचाव में इसका सेवन फायदा बताया जाता है.
शुगर के लिए काफी फायदेमंद?
ये ब्लड शुगर लेवल संतुलित रखने में भी डॉर्क चॉकलेट काफी अहम भूमिका निभाती है. डार्क चॉकलेट खाने से ऐसा माना जाता है कि ब्लड प्रेशर को ये कंट्रोल में रखता है. जो कई गंभीर बीमारियों के खतरा से बचाता भी है. इसके साथ ही कहा जाता है डार्क चॉकलेट के सेवन से ब्रेन का फंक्शन ज्यादा बेहतर तरीके से चलता है. जिससे इसे काफी फायदेमंद के रूप में देखा जाने लगा है ।
डार्क चॉकलेट के फायदे
आपको बता दें कि डार्क चॉकलेट का सेवन हृदय रोग के कई बड़े जोखिम कारकों को कम करता है. इनमें एक है हाई कोलेस्ट्रॉल. फ्लेवेनॉल लाइकोपीन से भरपूर होने की वजह से डार्क चॉकलेट कुल कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल (बैड) कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करती है. डार्क चॉकलेट में मौजूद यौगिक एलडीएल से सुरक्षा देते हैं जिसके परिणामस्वरूप हृदय रोग का खतरा भी कम रहता है।
स्किन के लिए भी फायदेमंद?
डार्क चॉकलेट में मौजूद बायोएक्टिव यौगिक आपकी त्वचा के लिए भी बहुत अच्छे हो सकते हैं. इसमें मौजूद फ्लेवनॉल्स सूरज की क्षति से हुए नुकसान से बचाते हैं. त्वचा में रक्त के प्रवाह में सुधार कर सकते हैं और त्वचा को टाइट और हाइड्रेट रखते हैं. डार्क चॉकलेट खाने से आपके स्किन की प्रॉब्लम को दूर कर सकती है ।
डार्क चॉकलेट्स के फायदे ?
कई रिपोर्ट्स की अगर माने तो डार्क चॉकलेट हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में अहम भूमिका निभा सकता है. जैसे डार्क चॉकलेट्स में फ्लेवेनॉल लाइकोपीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिस वजह से यह टोटल कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को कम करने में मदद कर सकता है. डार्क चॉकलेट में कंपाउंड एलडीएल पाया जाता है जो एक तरह से प्रोटेक्शन प्रोवाइड करते हैं जिस वजह से हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है.इस तरह से डार्क चॉकलेट को काफी फायदेमंद माना जाता है ।
Avnish Kumar
FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.









