बिहार में शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए हर तरह से सरकार प्रयास में लगी है. यहां तक की जब से बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का पद केके पाठक ने हाथों में आया है, हर तरह से शिक्षा सुधार के लिए केके पाठक लगातार काम कर रहे है. अब तक दो सौ से ज्यादा आदेश पत्र जारी हुए कर चुके होंगे. उन प्रयासों का असर स्कूलों में दिखने लगा. स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति के साथ छात्रों की उपस्थिति भी बढ़ी है. केके पाठक ने एक बार फिर नया आदेश जारते हुए नया नियम बनाएं है. बिहार में स्कूल टाइमिंग को लेकर सख्त हो गए हैं. नए आदेश के अनुसार, अब 5 बजकर 45 मिनट पर सुबह ही शिक्षकों को स्कूल पहुंचना होगा. स्कूल पहुंचने के बाद शिक्षकों को सेल्फी खींचकर भेजनी होगी.
ये भी पढ़ें-2014 के बाद भारत में किस क्षेत्र में कितना और क्या हुआ बदलाव, पढ़े पूरी डिटेल्स
मिली जानकारी के मुताबिक पत्र के अनुसार, हर हाल में स्कूल को सुबह 6 बजे तक शुरू कर देना होगा. जब शिक्षक स्कूल पहुंच जाए तब शिक्षकों को सेल्फी भेजनी होगी. इसके बाद नोटकैम से एचएम ग्रुप में सुबह 6 बजकर 5 मिनट तक सेल्फी भेजनी होगी. इतना ही नहीं अब छुट्टी के बाद यानी 1 बजकर 30 मिनट के बाद की सेल्फी को माना जाएगा. पत्र में साफतौर पर कहा गया है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो शिक्षक अनुपस्थित माने जाएंगे. और आदेश का पालन नहीं करने वाले शिक्षकों के वेतन कटौती का आदेश दिया जाएगा. इस नए आदेश के बाद से सभी शिक्षकों में रोष देखने को भी मिल रहा है. यहां तक आदेश के बाद शिक्षकों में हड़कंप मचा है.
ये भी पढ़ें-कहीं फोन आपको तो नहीं चला रहा ? इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
आपको बता दें कि 15 अप्रैल से 15 मई तक बिहार के सरकारी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी थी. लेकिन 16 मई से सभी स्कलों को खोला गया है. उसके बाद स्कूल का संचालन सुबह 6 बजे से 12 बजे तक हो रहा है. वही 12 बजे से 1:30 बजे तक ‘मिशन दक्ष’ के तहत कक्षा का संचालन किया जा रहा है. इसी बीच स्कूल समय से खोलने को लेकर केके पाठक काफी सख्त हो गए है औऱ नए आदेश जारी कर दिए है ।
Avnish Kumar
FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.











