Education, Business, Jobs, Political News

बीफ खाने को लेकर कंगना रनौत ने किया पलटवार, बोलीं ये अफवाह..!

📅 08 Apr 2024 | ⏰ 2 मिनट | 📰 Political

दिल्ली: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की कैंडिडेट कंगना रनौत बीफ खाने को लेकर हुए विवाद पर अब सफाई दी है, कंगना ने अपनी सफाई में कहा है कि वो बीफ या किसी भी तरह का रेड मीट नहीं खाती हैं, उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ अफवाह फैलाई जा रही है ।

दरअसल, महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कंगना पर बीफ खाने का आरोप लगाया था, उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने कंगना को टिकट दिया, जिन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि उन्हें बीफ पसंद है और वो खाती हैं, लेकिन भाजपा ने कांग्रेस नेता के इस बयान का जमकर विरोध किया था, इस बयान पर अब कंगना ने भी ट्वीट कर पलटवार की है ।

अपने में कंगना ने लिखा है कि ‘मैं बीफ या किसी भी तरह का रेड मीट नहीं खाती, यह बेहद शर्मनाक है कि मेरे बारे में बिना किसी आधार के अफवाह फैलाई जा रही है, मैं दशकों से योगिक और आयुर्वेदिक जीवन शैली की वकालत करती आई हूं और उन्हें बढ़ावा भी देती हूं, इसलिए मेरी छवि खराब करने की यह कोशिश बिल्कुल भी काम नहीं करेगी, लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं एक गर्वित हिंदू  हूं, कोई भी उन्हें गुमराह नहीं कर सकता है, जय श्री राम ।

kangana

दरअसल ये मामला काफी पुराना है कंगना ने 24 मई 2019 को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी ,इसमें उन्होंने कहा था,’बीफ या दूसरा कोई भी मांस खाने में कोई बुराई नहीं है, यह धर्म के बारे में नहीं है! यह किसी से छिपा नहीं है कि 8 साल पहले मैंने शाकाहार को अपनाकर एक योगी का रास्ता चुना था, मैं सिर्फ एक धर्म में विश्वास नहीं करती हूं.’ उन्होंने आगे कहा था कि इसके ठीक विपरीत मेरा भाई मांस खाता है । इसी को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया ।

✍ लेखक के बारे में

Avnish Kumar

FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.