Education, Business, Jobs, Political News

ITI पास के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर, बंपर पदों पर हो रही है बहाली, IREL में 80 हजार से ज्यादा पाएं मंथली सैलरी

📅 11 Mar 2024 | ⏰ 2 मिनट | 📰 Blog

IREL Recruitment 2024 Notification: IREL लिमिटेड में नौकरी की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है. इसके लिए IREL ने ट्रेड्समैन ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है. जो भी इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य एवं इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

IREL भर्ती 2024 के माध्यम से कुल 67 पदों पर बहाली की जाएगी. उम्मीदवार को फिटर/इलेक्ट्रीशियन में आईटीआई/एनएसी उत्तीर्ण होना चाहिए. इन पदों के लिए उम्मीदवार 15 मार्च तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार सबसे पहले नीचे दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें.

IREL भर्ती के लिए इन आयु सीमा वाले कर सकते हैं आवेदन
जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए. इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा में एससी/एसटी के लिए 5 वर्ष, ओबीसी के लिए 3 वर्ष और विकलांग व्यक्तियों के लिए 10 वर्ष (एससी/एसटी दिव्यांगों के लिए 15 वर्ष और ओबीसी दिव्यांगों के लिए 13 वर्ष) और पूर्व-एस के लिए सरकार के अनुसार छूट दी गई है.

IREL में चयन होने पर मिलेगी सैलरी 
जिन उम्मीदवारों का चयन इन पदों के लिए होता है, तो उन्हें सैलरी के तौर पर 22000 रुपये से 88000 रुपये के बीच मासिक भुगतान किया जाएगा.

भुगतान करना होगा आवेदन शुल्क
आईआरईएल भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रुपये का भुगतान करना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई (यदि लागू हो) के माध्यम से किया जाएगा.
यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक
IREL Recruitment 2024 नोटिफिकेशन
IREL Recruitment 2024 के लिए अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक

IREL में ऐसे मिलेगी सैलरी
आईआरईएल भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट / ट्रेड टेस्ट और साइकोमेट्रिक टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.

✍ लेखक के बारे में

Puja Verma

Puja Verma is a seasoned content writer and copy editor with over 6 years of experience in the Media Industries. She has worked with several leading news channels and media agencies like Doordarshan and News18. Crafting compelling stories, SEO blogs, and engaging web content. Passionate about delivering value through words, she brings clarity, creativity, and accuracy to every project she handles.