आईपीएल 2024 के ठीक बाद T20 क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट T20 वर्ल्ड कप खेला जाना है, 1 जून से T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही है जो वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा, इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है, इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे, अजीत अगरकर की अगुवाई में हुई चयनकर्ताओं की बैठक के बाद भारतीय टीम का ऐलान हुआ, T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे,
ये भी पढ़ें-गर्मी के दिनों में दही या छाछ कौन सा है ज्यादा लाभदायक, देखें
वही T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए BCCI ने अनुभव खिलाड़ियों के साथ-साथ युवाओं पर भी भरोसा जताया है, जहां रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार जैसे अनुभवी सितारे टीम में हैं, वहीं यशस्वी जायसवाल अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे जैसे यंग सितारे भी T20 वर्ल्ड कप खेलते दिखेंगे ,
भारतीय टीम में 5 बल्लेबाज, 3 ऑलराउंडर्स, 2 विकेटकीप, 2 स्पेशलिस्ट स्पिनर्स और 3 तेज गेंदबाज शामिल हैं, बैटिंग यूनिट में कप्तान रोहित शर्मा के साथ-साथ पूर्व कप्तान विराट कोहली और टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पर अहम जिम्मेदारी रहेगी, वहीं शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल को भी चांस मिला है, यशस्वी के रोहित संग ओपनिंग करने की संभावना है, वहीं शिवम दुबे फिनिशर की भूमिका में दिख सकते हैं|
ये भी पढ़ें-पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के सोलापुर में कांग्रेस पर कसा तंज, उन्होंने-SC, ST, OBC का हक छीना!
वही हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को ऑलराउंडर्स में जगह मिली है, हार्दिक टी20 वर्ल्ड कप में उप-कप्तानी का भी जिम्मा निभाएंगे, बता दें कि हार्दिक IPL 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी कर रहे हैं, स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को भी अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है ,
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
ट्रैविलिंग रिजर्व-
रिंकू सिंह, शुभमन गिल, खलील अहमद और आवेश खान,
Avnish Kumar
FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.











