स्वस्थ रहने के लिए सभी लोग कुछ न कुछ कर रहे है, कोई फैट को लेकर परेशान है तो कोई कई तरह की बीमारियों से ग्रसित है, स्वस्थ रहने के लिए कोई जिम ज्वाइन कर रहा है तो कोई योगा क्लास ज्वाइन कर रहा है, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर भोजन का सेवन जरूरी होता है लेकिन यहां हम आपको बता दें कि शरीर के लिए फाइबर भी बेहद जरूरी है और इसका सेवन करना भी बेहद जरूरी है, फाइबर पेट को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है, र पेट की समस्या को दूर रखता है,
ये भी पढ़ें- बैंड बाजे के साथ निकली बारात, दूल्हा से लेकर बाराती सब निकले बेरोजगार !
फाइबर वजन भी काबू में रखता है फाइबर के सेवन के लिए आप साबुत अनाज, बीन्स, ड्राई फ्रूट्स और कई फलों व सब्जियों का सेवन कर सकते हैं, फाइबर प्लांट बेस्ड फूड यानी पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थों में पाया जाता है, फाइबर दो प्रकार का होता है, सॉल्युबल फाइबर और इनसॉल्युबल फाइबर, यहां हम आपको फाइबर से भरपूर कुछ फूड्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए बेहद फायदेमंद होते हैं,
जैसे सभी प्रकार की बेरीज जैसे ब्लूबेरी, जामुन, रास्पबेरी, स्ट्रॉबेरी और ब्लैकबेरी फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती हैं, ये पाचन में सहायता करती हैं और कब्ज जैसी बीमारियों को शरीर से दूर रखती हैं, आपको रोजाना मुठ्ठी भर बेरीज का सेवन जरूरी करना चाहिए, आप इन्हें सलाद, स्मूदी, ओट्स या किसी भी डिश में मिलाकर भी खा सकते हैं ।
ये भी पढ़ें-नौ घंटे इंतजार के बाद ईवीएम मशीन वापस, नहीं पड़ा एक भी वोट, जाने क्या है कारण
नट्स को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, नट्स में बादाम, पिस्ता और अखरोट का सेवन कर फाइबर की कमी को दूर कर पाचन को बेहतर और शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं, एवोकैडो एक बेहतरीन फल है जो फाइबर, हेल्दी फैट और विटामिन-मिनरल्स से भरपूर होता है, एवोकाडो विटामिन सी, ई, के, और बी6 के साथ-साथ राइबोफ्लेविन, नियासिन, फोलेट, पैंटोथेनिक एसिड, मैग्नीशियम और पोटैशियम का भी स्रोत है, एवोकाडो में मौजूद फाइबर भूख को दबाता है और वजन को काबू में रखता है, यह पेट के गुड बैक्टीरिया को पोषण देकर पाचन को भी बेहतर बनाता है ।
Avnish Kumar
FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.









