Magh Gupt Navratri 2024: हिंदू धर्म में नवरात्रि के दिनों को बहुत पावन माना जाता है। इन दिनों में मां के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। वहीं आपको बता दें कि पूरी साल में 4 बार नवरात्रि पड़ती हैं। जिसमें 2 गुप्त नवरात्रि होती हैं। इस साल माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 10 फरवरी 2024 शनिवार के दिन हो रही है। गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं (मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां ध्रुमावती, मां बंगलामुखी, मातंगी और कमला देवी) की साधना की जाती है। यह नवरात्रि तंत्र साधकों के लिए काफी खास होती है।
जानिए तिथि (Magh Gupt Navratri Tithi 2024)
साल 2024 में माघ गुप्त नवरात्रि का आरंभ 10 फरवरी शनिवार के दिन से हो रहा है। वहीं 18 फरवरी, रविवार के दिन इसका अंत होगा। इन 9 दिनों मां दुर्गा के अलग- अलग रूपों की आराधना की जाती है।
कलश स्थापना का मुहूर्त (Ghat Sthapana Muhurt)
नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापित किया जाता है। आपको बता दें कि कलश ईशान कोण में शुभ मुहूर्त में स्थापित किया जाता है। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त…
कलश स्थापना का मुहूर्त : 10 फरवरी, सुबह 08 बजकर 44 मिनट से सुबह 10 बजकर 11 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त : 10 फरवरी, दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक
Puja Verma
Puja Verma is a seasoned content writer and copy editor with over 6 years of experience in the Media Industries. She has worked with several leading news channels and media agencies like Doordarshan and News18. Crafting compelling stories, SEO blogs, and engaging web content. Passionate about delivering value through words, she brings clarity, creativity, and accuracy to every project she handles.









