Education, Business, Jobs, Political News

Apple IPhone, MacBook और IPad यूजर्स के लिए सरकार ने जारी की चेतावनी, जानें क्या है वजह

📅 03 Apr 2024 | ⏰ 2 मिनट | 📰 Blog

अगर आप भी भी Apple का iPhone, MacBook या iPad इस्तेमाल करते हैं तो अभी सावधान हो जाएं। CERT-In यानी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने इन सभी Apple प्रोडक्ट्स के लिए चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने इसे हाई रिस्क रेटिंग दी है। एजेंसी को इन सभी डिवाइस में “Remote Code Execution Vulnerability” मिला है, जिसका इस्तेमाल करके हैकर्स आपके डाटा को चुरा सकते हैं साथ ही डिवाइस पर मनमाना कोड एडिट कर सकते हैं।

इन डिवाइस पर बड़ा खतरा!

CERT-In की चेतावनी के अनुसार, Vulnerability iPhone और iPad यूजर्स को एफेक्ट कर रही है जिनके डिवाइस 17.4.1 से पहले iOS और iPadOS वर्जन पर चल रहे हैं। यह Vulnerability 16.7.7 अपडेट से पहले iOS और iPad वर्जन पर चल रहे डिवाइस को भी एफेक्ट कर रहा है, जो iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone X, iPad gen 5, iPad Pro 9.7-इंच और iPad Pro 12.9-इंच gen 1 पर उपलब्ध है।

मैकबुक यूजर्स भी खतरे में

इसके अलावा, Remote Code Execution Vulnerability 17.4.1 से पहले के एप्पल सफारी वर्जन को भी एफेक्ट कर रहा है, जो मैकओएस मोंटेरे और मैक ओएस वेंचुरा के लिए उपलब्ध है। यह समस्या 13.6.6 से पहले के मैकओएस वेंचर वर्जन और 14.4.1 से पहले के मैक ओएस सोनोमा वर्जन पर मैकबुक यूजर्स को एफेक्ट कर रही है।

दूर से कर सकता हैं टार्गेर

सीईआरटी-इन वेबसाइट पर Vulnerability नोट से पता चलता है कि समस्या “वेबआरटीसी और कोरमीडिया में आउट-ऑफ-बाउंड राइट इश्यू” के कारण है। इसका मतलब यह है कि सिक्योरिटी flaw किसी हैकर को किसी लिंक का यूज करके दूर से किसी को टार्गेर कर सकता है। CERT-In वेबसाइट पर Vulnerability नोट में लिखा है, इस Vulnerability का सक्सेसफुल Exploitation एक हैकर को टारगेट सिस्टम पर मनमाना कोड एडिट करने की सुविधा दे सकता है।

कैसे रखें अपने डिवाइस को सेफ?

इस खतरे से बचने के लिए सबसे पहले अपने Apple iOS और iPadOS डिवाइस को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन के साथ अपडेट करें। Apple द्वारा जारी किए गए किसी भी सिक्योरिटी पैच को तुरंत इनस्टॉल करें। खासकर उन अपडेट को पहले करें जो खामियां CERT-In ने बताई हैं। नेटवर्क से कनेक्ट करते समय, सिक्योर कनेक्शन को ही यूज करें और जोखिम को कम करने के लिए Unsafe और पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क यूज करने से बचें।

✍ लेखक के बारे में

Puja Verma

Puja Verma is a seasoned content writer and copy editor with over 6 years of experience in the Media Industries. She has worked with several leading news channels and media agencies like Doordarshan and News18. Crafting compelling stories, SEO blogs, and engaging web content. Passionate about delivering value through words, she brings clarity, creativity, and accuracy to every project she handles.