दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने के दाम में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई, सोने का भाव 72,350 रुपये हो गया है, वहीं चांदी के भाव में 400 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, चांदी अब 83,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो हो गई है, सोने के दाम बढ़ने पर निवेशकों के मन में सवाल उठने लगा है कि अब कितने दिनों में गोल्ड 75,000 रुपये के स्तर को फिर पार करेगा,
ये भी पढ़ें-यहां कांग्रेस मर रही है तो वहां पाकिस्तान रो रहा है,’शहजादे को PM बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है,’
वही 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के मौके पर सर्राफा बाजार आंशिक तौर पर बंद था, HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी के अनुसार, विदेशों में नरमी के रुख के बीच दिल्ली में हाजिर सोना (24 कैरेट) 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 500 रुपये अधिक है,


पिछले कारोबारी सत्र में सोना 71,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, चांदी की कीमत भी 400 रुपये मजबूत होकर 83,500 रुपये प्रति किलो हो गयी, इससे पहले यह 83,100 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, HDFC सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी,
ये भी पढ़ें-इन 6 फिल्मों ने तोड़ा था रिकॉर्ड,1000 करोड़ के क्लब में शामिल, जानें
इंटरनेशनल मार्केट में कमोडिटी मार्केट में हाजिर सोना 2,304 डॉलर प्रति औंस पर रहा जो पिछले बंद भाव से 16 डॉलर ऊंचा है, चांदी भी बढ़त के साथ 26.45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी, पिछले कारोबार में यह 26.39 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी, एलकेपी सिक्योरिटीज में करेंसी डेरिवेटिव प्रमुख जतीन त्रिवेदी ने कहा कि निवेशक अब गैर-कृषि पेरोल और बेरोजगारी आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे सर्राफा कीमतों की दिशा के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है ,
Avnish Kumar
FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.











