Education, Business, Jobs, Political News

First Phase Voting Percentage 9 AM: सुबह 9 बजे तक 13.13% मतदान, जानें अपने जिले का मतदान प्रतिशत

First Phase Voting Percentage 9 AM
📅 06 Nov 2025 | ⏰ 3 मिनट | 📰 bihar news

First Phase Voting Percentage 9 AM: बिहार में आज पहले चरण का मतदान जारी है। प्रदेश भर में सुबह 9 बजे तक 13.13% मतदान हुआ है।

सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत:

  • पूरे बिहार में – 13.13%
  • मधेपुरा- 13.74%
  • सहरसा- 15.27%
  • खगड़िया- 14.15%
  • दरभंगा- 12.48%
  • पटना- 11.2%
  • भोजपुर- 13.11%
  • बक्सर- 13.28%
  • समस्तीपुर- 12.86%
  • शेखपुरा- 12.97%
  • मुज़फ़्फ़रपुर – 14.38%
  • सारण- 13.3%
  • बेगूसराय- 14.6%
  • नालंदा- 12.45%
  • मुंगेर- 13.37%
  • वैशाली- 14.3%
  • लखीसराय- 13.39%
  • गोपालगंज- 13.97%
  • सीवान- 13.35%

बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान किया जा रहा है। प्रदेश के 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है। छपरा जिले में सुबह 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान हुआ है। समस्तीपुर में भी 12 प्रतिशत मतदान हुआ। मनेर में पूर्व विधायक और राजद उम्मीदवार भाई वीरेंद्र ने बूथ पर हंगामा किया। मनेर विधानसभा 187 के बिहटा ब्लॉक के बेला गांव में बूथ संख्या 379 पर ईवीएम खराब होने से मतदाताओं में गुस्सा था, लेकिन मशीन ठीक होने के बाद मतदान शुरू हो गया।

घनश्यामपुर प्रखंड क्षेत्र के महथवार बूथ नंबर 252 पर भी EVM मशीन खराब है। वोट डालने पर राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, “हम जीतेंगे, बिहार जीतेगा। 14 तारीख को नई सरकार बनने जा रही है।”

First Phase Voting Percentage 9 AM: लालू परिवार ने किया वोट

लालू यादव का परिवार भी मतदान करने के लिए पहुंचा। इस दौरान तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी वेटनरी कॉलेज बूथ पटना में वोट डालने पहुंचे। आरा जिले में ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान देर से शुरू हो सका। जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 137 अवर निबंधन कार्यालय में लगी मशीन ठीक होने के 45 मिनट बाद मतदान शुरू हुआ। दरभंगा में भी बूथ नंबर 153 पर मशीन सुधारी गई।

पहले चरण में प्रमुख गठबंधनों के बीच कांटे की टक्कर

पहले चरण के मतदान में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसमें 102 सामान्य और 19 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। पहले चरण में प्रमुख गठबंधनों के बीच कांटे की टक्कर है: NDA 121 सीट पर, महागठबंधन 126 सीट पर और जन सुराज 119 सीट पर चुनाव मैदान में हैं। NDA में BJP 48 सीटों पर, JDU 57 सीटों पर, LJP (रामविलास) 14 सीटों पर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा 2 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। महागठबंधन में RJD 73 सीटों पर, कांग्रेस 24, भाकपा माले 14, VIP 5, CPI 3 और CPI (M) 5 सीटों पर और IIP 3 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है।

3 करोड़ 75 लाख मतदाता

इस चरण में कुल 3 करोड़ 75 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें 1 करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष, 1 करोड़ 76 लाख 77 हजार 298 महिला मतदाता और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। साथ ही 7 लाख 37 हजार 765 पहली बार के युवा मतदाता (18 से 19 वर्ष) भी मतदान करेंगे।

सबसे कम उम्र की उम्मीदवार मैथिली ठाकुर हैं। पहले चरण में कई प्रमुख चेहरे और वर्तमान सरकार के 14 मंत्री मैदान में हैं। सबसे उम्रदराज उम्मीदवार हरनौत से JDU के हरि नारायण सिंह (78 साल) और सीवान से RJD के अवध बिहारी चौधरी (78 साल) हैं। इस चरण में JDU के उमेश सिंह कुशवाहा (महनार), RJD के मदन चौधरी (पारू), और IIP के आईपी गुप्ता (सहरसा) जैसे दलों के प्रदेश अध्यक्ष भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

यह चरण बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला और महत्वपूर्ण चरण है, जहां लाखों मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेकर नई सरकार के गठन की दिशा तय करेंगे। इस चरण की मतगणना आगामी 14 नवंबर को होगी, जिससे बिहार की राजनीतिक दिशा स्पष्ट होगी।

FOLLOW OUR SOCIAL MEDIA PAGES : –

FACEBOOK :- https://www.facebook.com/share/1Z3VZ8w8Dn/?mibextid=wwXIfr

YOUTUBE :- https://www.youtube.com/@Factaddadotcom/featured

WHATSAPP :- https://whatsapp.com/channel/0029VbAbzhp72WTnK71EiE3z

TELEGRAM :- https://t.me/+aMY2kgdmTZ83NWI1

✍ लेखक के बारे में

Puja Verma

Puja Verma is a seasoned content writer and copy editor with over 6 years of experience in the Media Industries. She has worked with several leading news channels and media agencies like Doordarshan and News18. Crafting compelling stories, SEO blogs, and engaging web content. Passionate about delivering value through words, she brings clarity, creativity, and accuracy to every project she handles.