Education, Business, Jobs, Political News

Facebook-Instagram Down: फेसबुक, इंस्टाग्राम हुआ डाउन, अपने आप लॉगआउट हो रहे अकाउंट

📅 05 Mar 2024 | ⏰ 1 मिनट | 📰 Trending

Facebook Instagram Down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम मंगलवार रात (5 फरवरी 2024) को अचानक डाउन हो गए. यूजर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स अचानक ही लॉगआउट हो रहे हैं. 

फेसबुक और इंस्टाग्राम के अचानक डाउन होने से लाखों यूजर्स परेशान हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #facebookdown ट्रेंड करने लगा है. इसे लेकर यूजर्स अपनी शिकायतों के साथ साथ मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं.

फेसबुक डाउन होने के बाद ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई है. लोग मजेदार ट्वीट कर रहे हैं.  इस दौरान लोग मेटा के मालिक मार्क जकरबर्ग के मजे लेने में भी पीछे नहीं रहे. लोगों ने जकरबर्ग की मार्फ्ड फोटो शेयर की. इसमें जुकरबर्ग तार काटते नजर आ रहे हैं.

यह पहली बार नहीं है, जब मेटा कंपनी के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन हुए हैं. फेसबुक पर लोगों को ज्यादा दिक्कत आ रही है. पहली बार फेसबुक खोलने पर जब लॉगिन नहीं हुआ तो यूजर्स अपने फोन को स्विच ऑफ-ऑन करने लगे.

✍ लेखक के बारे में

Puja Verma

Puja Verma is a seasoned content writer and copy editor with over 6 years of experience in the Media Industries. She has worked with several leading news channels and media agencies like Doordarshan and News18. Crafting compelling stories, SEO blogs, and engaging web content. Passionate about delivering value through words, she brings clarity, creativity, and accuracy to every project she handles.