Education, Business, Jobs, Political News

बिजली विभाग ने दिया झटका, चुनाव खत्म होते ही बिजली के दाम में 7 फीसदी की बढ़ोतरी

📅 27 Apr 2024 | ⏰ 2 मिनट | 📰 News

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव खत्म होते ही जनता पर महंगाई की मार पड़ी है, मतदान खत्म हुए अभी कुछ दिन भी नहीं बीता, कि बिजली की कीमतों में करीब 7 फीसदी तक का उछाल आया है, जिससे राज्य के 22 लाख उपभोक्ताओं पर सीधा असर पड़ने वाला है, क्यों कि उन्हें अब पहले के मुकाबले ज्यादा बिजली की बिल भरना होगा।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की नई दरें जारी की हैं, जो कि अप्रैल से ही लागू होंगी, खास बात यह है कि ऊर्जा निगमों ने 27 फीसदी तक की बढ़ोतरी का सुझाव दिया था लेकिन आयोग ने 6.92 फीसदी तक दाम बढ़ाए हैं, जिससे वहां के सभी लोग परेशान है, औऱ कई तरह के सवाल भी खड़े करने लगे है ।

ये भी पढ़ें-जानिए किन राज्यों की सभी सीटों पर हो चुकी मतदान, चुनावी शोर थमा

वही पहले खबर था कि प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही थी, UPPCL ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग की थी, जिसके सापेक्ष नियामक आयोग उपभोक्ताओं की जरूरत के हिसाब से अपना फैसला लेने की बात कही थी और नतीजा यह रहा कि आयोग ने 6.92 फीसदी की ही बढ़ोतरी की है, इस साल यूपीसीएल ने बिजली खरीद पर सालाना 1281 करोड़ का हवाला देते हुए बिजली का बिल बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन आम जनता को ये पता नहीं था कि एकाएक बिजली विभाग इतना बढ़ोतरी कर देगी ।

जानकारी के अनुसार बीपीएल के 4.5 लाख उपभोक्ताओं, स्नो बाउंड उपभोक्ताओं और फिक्स्ड चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, इसके अलावा अन्य 22 लाख कंज्यूमर्स पर इस बढ़ी हुई बिजली की दरों का सीधा असर पड़ने वाला है,

ये भी पढ़ें-क्या लालू को मना पाएगी कांग्रेस, आज गुरुग्राम में होगी मीटिंग?

आपको बता दें कि बढ़ी हुई दरों की बात करें तो घरेलू श्रेणी के कंज्यूमर्स को 100 यूनिट तक बिजली के बिल में 25 पैसे प्रति यूनिट ज्यादा देने होंगे, इसी प्रकार 101-200 के बीच बिजली का बिल होने पर 30 पैसे प्रति यूनिट, 201 से 204 तक 40 पैसे प्रति यूनिट की बिली बढ़ोतरी की गई है, इस मामले में उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष एमएल प्रसाद ने बताया कि सोलर वाटर हीटर में छूट 75 रुपये प्रति 50 लीटर रखी गई है।

✍ लेखक के बारे में

Avnish Kumar

FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.