Education, Business, Jobs, Political News

रात में सोने से पहले भूलकर भी न खाएं ये फल, वरना हो सकती है परेशानी!

📅 06 May 2024 | ⏰ 2 मिनट | 📰 Health

अक्सर खानपान में उन ही चीजों को शामिल किया जाए जिनसे सेहत को फायदा मिलता हो, फल यूं तो सेहत के लिए बेहद अच्छे होते हैं लेकिन फल खाने के समय का ध्यान रखना जरूरी होता है, अगर सही समय पर फल ना खाए जाएं तो सेहत को फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है, यहां जानिए ये कौनसे फल हैं जिन्हें रात के समय कभी नहीं खाना चाहिए, रात में इन फलों को खाया जाए तो सेहत पर अलग-अलग तरह के प्रभाव पड़ सकते हैं, इन फलों का सेवन वजन बढ़ाने, शुगर लेवल्स अनियमित करने और पेट खराब करने वाले भी साबित हो सकते हैं , इस लिए रात में फल खाने से ज्यादा से ज्यादा बचें ।

ये भी पढ़ें-क्या ये कीड़ा पॉल्यूशन घटाने में करेगा मदद? जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!

आपको बता दें कि रात के वक्त संतरा मौसमी, जैसे फलों को खाने से मना किया जाता है, ये फल एसिडिक होते हैं, जिसकी वजह से आपको रात में खट्टी डकार की समस्या हो सकती है, इसके अलावा रात को सोने से पहले अनानास खाने से भी बचें, इसमें मौजूद ब्रोमेलेन एंजाइम की वजह से आपको एसिडिटी, घबराहट जैसी समस्याएं हो सकती है ।

सेहत के लिए केला काफी फायदेमंद माना गया है और ये इंस्टेंट एनर्जी देने का भी काम करता है, जब आप रात को केला खाकर सो जाते हैं तो इस एनर्जी को यूज नहीं कर पाते, जिसकी वजह से रात को बार-बार आपकी नींद खुल सकती है, इसके अलावा केला खाकर सोने से आपको पेट में भारीपन महसूस हो सकता है,

ये भी पढ़ें-जिम जाने का नहीं हैं समय, तो घर पर ही करें ये एक्सरसाइज, रहेंगे स्वस्थ!

जानकारी के लिए बता दें कि तरबूज ज्यादा खाने से बचें, रात को सोने से पहले ज्यादा तरबूज खाना अवॉइड करें, क्योंकि इसमें काफी मात्रा में पानी होता है और इस वजह से आपको रात में बार-बार यूरिन आने की समस्या हो सकती है, इससे ओवर हाइड्रेशन हो सकता है और रात में बार-बार आपकी नींद टूट सकती है, इसके अलावा रात को खाना खाने के तुरंत बाद तरबूजखाने पाचन क्रिया धीमी पड़ सकती है, इस वजह से पेट में ब्लोटिंग हो सकती है ।

वही अगर आप डायबिटीज हैं और ब्लड शुगर का लेवल ऊपर नीचे होता रहता है तो रात के वक्त फलों के सेवन से बचना चाहिए, खासतौर पर आम और चीकू को रात में खाकर न सोएं, इन दोनों फलों में प्राकृतिक रूप से काफी शुगर पाई जाती है, जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है ।

✍ लेखक के बारे में

Avnish Kumar

FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.