Education, Business, Jobs, Political News

मतदान के लिए मतदाताओं की उमड़ी भीड़, दोबारा हो रही हैं वोटिंग

📅 22 Apr 2024 | ⏰ 2 मिनट | 📰 Political

मणिपुर में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में हिंसा हुई थी जिसकी वजह से वहां पर मतदान नहीं हो पाया था आज फिर से दोबारा वोटिंग कराई जा रही है, मणिपुर के 11 बूथों पर दोबारा वोटिंग चल रही है, राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है, मणिपुर के कई जगहों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में वोटिंग के दौरान आगजनी, हिंसा और तोड़फोड़ हुई थी, इसको लेकर ही चुनाव आयोग ने फिर से मतदान कराए जाने के आदेश दिए थे, मणिपुर की इनर मणिपुर लोकसभा सीट के 11 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान की प्रक्रिया जारी है, वही मतदान करने के लिए मतदाताओं की भीड़ देखने को मिल रही है ।

ये भी पढ़ें- तेज प्रताप यादव कन्नौज से लड़ेंगे चुनाव?

मिली जानकारी के अनुसार मतदान करने के लिए इंफाल पूर्व जिले के मोइरंगकांपु मतदान केंद्र में सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ उमड़ी है, लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए पहुंचे और सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई है, मणिपुर के कई मतदान केंद्रों पर 19 अप्रैल को जमकर हिंसा हुई थी, कई जगह ईवीएम को भी नुकसान पहुंचाया गया था, इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने 47 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने की मांग की थी, इसमें इनट मणिपुर के 36 और आउटर मणिपुर के 11 मतदान केंद्र शामिल थे, हालांकि, चुनाव आयोग ने 11 केंद्रों पर ही दोबारा मतदान कराने का फैसला किया है, यह सभी केंद्र इनर मणिपुर के हैं, बाहरी मणिपुर के कुछ हिस्सों में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है, मतदान को लेकर सभी तैयारियां जारी है ।

ये भी पढ़ें-वोट मांगने पहुंचे सांसद से युवक ने किया सवाल, पहले 5 साल का हिसाब दो

वही मणिपुर में पिछले एक साल के अंदर जमकर हिंसा हुई है, यहां दो समुदायों के बीच संघर्ष जारी है, जिसके कारण कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है और सैकड़ों परिवार भी इससे प्रभावित हुए हैं, अब हजारों लोग अपना घर छोड़कर राहत शिविर में रहने के लिए मजबूर हैं, ऐसे में यहां चुनाप के प्रति ज्यादा उत्साह नहीं था, सभी उम्मीदवारों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रचार किया, चुनाव आयोग को पहले ही मतदान के दौरान हिंसा का डर था, इस वजह से आउटर मणिपुर सीट पर दो चरण में मतदान कराने का फैसला किया गया ताकि कानून व्यवस्था बनाई जा सके और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए निष्पक्ष तरीके से मतदान हो, हालांकि, भीतरी मणिपुर में एक ही चरण में मतदान होना था, लेकिन यहां भी कई बूथों पर हिंसा हुई, इसके बाद आयोग ने 11 बूथों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला किया, जो आज मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है ।

✍ लेखक के बारे में

Avnish Kumar

FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.