दिल्ली: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपना अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है..जीत को लेकर सभी पार्टियां एक दूसरे से गठबंधन भी कर रहे है ताकि मैदान में अपना दमखम दिखा सके, कांग्रेस पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी किया है, जिसमें मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से टिकट मिला है तो वहीं वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अजय राय को उतारा गया है ।
इसे भी पढ़ें : BOARDS RESULT 2024:लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, आर्ट स्ट्रीम से तुषार को आया पहला रैंक, 96 प्रतिशत अंक मिला
दरअसल कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें 9 उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से हैं, 2 उत्तराखंड और मध्य प्रदेश से 12 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं, इसके अलावा असम में 1 सीट पर, जम्मू-कश्मीर से 2 सीट पर, मणिपुर में भी 2 सीट पर और पश्चिम बंगाल में भी 1 सीट पर उम्मीदवार उतारे गए हैं, इस तरह कांग्रेस ने 13 सीटों पर 46 उम्मीदवार उतारे हैं,
इन उम्मीदवारों की सूची जारी
असम -1 सीट पर
अंडमान -1 सीट पर
चंडीगढ़ -1 सीट पर
जम्मू-कश्मीर – 2 सीटों पर
मध्य प्रदेश -12 सीटों पर
महाराष्ट्र – 4 सीटों पर
मणिपुर – 2 सीटों पर
मिजोरम -1 सीटों पर
राजस्थान – 3 सीटों पर
तमिलनाडु -7 सीटों पर
उत्तर प्रदेश – 9 सीटों पर
उत्तराखंड – 2 सीटों पर
पश्चिम बंगाल -1 सीट पर
अनुमान लगाया जा रहा है कि BSP से आए दानिश अली को CONGRESS लोकसभा के लिए टिकट दे सकती है, चौथी लिस्ट में इस पर मुहर भी लग गई है, बता दें कि दानिश अली, रमेश विधूड़ी प्रकरण से चर्चा में आए थे, इसके बाद बसपा ने उन्हें निष्कासित किया था, दानिश अली को अमरोह से टिकट मिला है, इसके अलावा सहारनपुर से इमरान मसूद, फतेहपुर सीकरी से राम नाथ सिकरवार, कानपुर से आलोक मिश्रा, झांसी से प्रदीप जैन आदित्य, बाराबंकी एससी से तनुजा पूनिया, देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह, बांसगांव एससी से सदन प्रसाद, वाराणसी से अजय राय को टिकट मिला है,
आगे पढ़ें :EPFO के 6 करोड़ कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, ब्याज दर बढ़ाई गई, अब मिलेगा ज्यादा इंट्रेस्ट
कांग्रेस ने नागौर के अलावा 2 और सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए हैं, जयपुर ग्रामीण से पार्टी ने अनिल चोपड़ा को टिकट मिला है तो वहीं करौली-धोलपुर (SC) सीट से भजन लाल जाटव को प्रत्याशी बनाया है, कांग्रेस ने चौथी लिस्ट में महाराष्ट्र से 4 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, इसमें रश्मि श्यामकुमार बरवे रामटेक (SC) से प्रत्याशी हैं, तो वहीं विकास ठाकरे, नागपुर से हैं, भंडारा गोंडिया से डॉ. प्रशांत यादवराव पडोले को टिकट मिला है,
असम के लखीमपुर से उदय शंकर हजारिका को टिकट मिली है, कुलदीप राय शर्मा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से उम्मीदवार बनाए गए हैं, छत्तीसगढ़ के बस्तर (एसटी) से कावासी लखमा मैदान में हैं तो वहीं, जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर से चौधरी लाल सिंह, जम्मू से रमन भल्ला मैदान में हैं,
कांग्रेस ने इनमें से 12 नाम M.P से हैं. राजगढ़ से दिग्विजय सिंह को टिकट मिला है तो वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को रतलाम सीट से प्रत्याशी बनाया गया है, इसके साथ ही M.P में अब कांग्रेस ने कुल 22 सीट पर उम्मीदवार उतारा हैं, वही राजस्थान की 3 सीटें फाइनल की गई हैं, इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि हनुमान बेनीवाल INDIA ब्लॉक में शामिल हो गए हैं, क्योंकि कांग्रेस ने हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) को नागौर सीट दे दी है, इस सीट से हनुमान बेनीवाल खुद चुनाव लड़ने जा रहे हैं,
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची 8 मार्च को जारी की थी. उसमें 39 उम्मीदवारों के नाम थे, जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम भी शामिल था. इसके चार दिन बाद यानी 12 मार्च को कांग्रेस ने अपने लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी थी. उस लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था. इसके बाद 22 मार्च को कांग्रेस ने 57 उम्मीदवारों के नाम की तीसरी सूची जारी की थी. यानी कांग्रेस पहली तीन सूचियों के जरिये कुल 139 उम्मीदवारों के नाम की पहले ही घोषणा कर चुकी है. अब चौथी सूची को मिलाकर कुल 185 उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की तैयारी कर चुकी है ।
Avnish Kumar
FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.









