BJP 8th List For Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट जारी की है। पार्टी ने इस बार बॉलीवुड एक्टर सनी देओल का टिकट काट दिया।
गुरदासपुर से दिनेश सिंह ‘बब्बू’ लड़ेंगे चुनाव
बीजेपी ने तीन राज्यों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की है। पार्टी ने पंजाब, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए लिस्ट जारी की है, जिसमें 11 प्रत्याशी के नाम हैं। ओडिशा की 3, पश्चिम बंगाल की 2 और पंजाब की 6 सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए हैं। पंजाब की गुरदासपुर सीट से मौजूदा सांसद सनी देओल की जगह दिनेश सिंह ‘बब्बू’ को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
BJP releases the 8th list of the Lok Sabha Candidates from Odisha, Punjab and West Bengal.
— ANI (@ANI) March 30, 2024
Dinesh Singh 'Babbu' to contest from Gurdaspur, Taranjit Singh Sandhu from Amritsar, Shushil Kumar Rinku from Jalandhar, Hans Raj Hans from Faridkot, Preneet Kaur from Patiala pic.twitter.com/3ohV44tAC5
पंजाब में चौंकाने वाले उम्मीदवारों को मिला टिकट
भाजपा ने पंजाब में चौंकाने वाले उम्मीदवारों को टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी से आए सुशील कुमार रिंकू और कांग्रेस से आए रवनीत सिंह बिट्टू को उम्मीदवार बनाया है। साथ ही फरीदकोट से सिंगर हंस राज हंस चुनावी मैदान हैं। पार्टी ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली की जगह उन्हें फरीदकोट से टिकट दिया है।
देखें भाजपा के उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
ओडिशा
जाजपुरा (SC) : रविंद्र नारायण बेहरा
कंधमाल : सुकांत कुमार पाणिग्रही
कटक : भर्तृहरि महताब
पंजाब
गुरदासपुर : दिनेश सिंह ‘बब्बू’
अमृतसर : तरणजीत सिंह संधू
जालंधर : सुशील कुमार रिंकू
लुधियाना : रवनीत सिंह बिट्टू
फरीदकोट : हंस राज हंस
पटियाला : परनीत कौर
पश्चिम बंगाल
झारग्राम (ST) : प्रवत टुडू
बीरभूम : देबाशीष धर
Puja Verma
Puja Verma is a seasoned content writer and copy editor with over 6 years of experience in the Media Industries. She has worked with several leading news channels and media agencies like Doordarshan and News18. Crafting compelling stories, SEO blogs, and engaging web content. Passionate about delivering value through words, she brings clarity, creativity, and accuracy to every project she handles.









