बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU Recruitment)ने कुछ समय पहले बहुत से नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली थी. इनके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आ गई है. अब तक न भरा हो तो अब भर दें फॉर्म.
बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ाया गया था. पहले अंतिम तारीख 22 जनवरी थी जिसे आगे बढ़ाकर 5 फरवरी 2024 कर दिया गया था.इन पदों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन करना है. ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट कल यानी 5 फरवरी है और ऑफलाइन आवेदन भेजने की लास्ट डेट 10 फरवरी 2024 है.
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 258 नॉन-टीचिंग पदों पर कैंडिडेट्स की भर्ती होगी. ये पद ग्रुप ए और बी के लिए हैं. आवेदन करने और ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए bhu.ac.in पर जा सकते हैं.ग्रुप ए पदों के लिए आवेदन करने के लिए शुल्क 1000 रुपये है. ग्रुप बी पदों के लिए शुल्क 500 रुपये है. एससी, एसटी, पीएडब्ल्यूडी और महिला कैंडिडेट्स को शुल्क नहीं देना है.
ऑफलाइन फॉर्म भेजने का पता ये है – रजिस्ट्रार ऑफिस, रिक्रूटमेंट एंड एसेस्मेंट सेल, होल्कर हाउस, बीएचयू, वाराणसी, यूपी – 221005. एप्लीकेशन के साथ सारे डॉक्यूमेंट्स जरूर लगा दें. सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा के बाद होगा, जिसके बारे में जानकारी पाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. डिटेल भी यहीं से पता किए जा सकते हैं.
Puja Verma
Puja Verma is a seasoned content writer and copy editor with over 6 years of experience in the Media Industries. She has worked with several leading news channels and media agencies like Doordarshan and News18. Crafting compelling stories, SEO blogs, and engaging web content. Passionate about delivering value through words, she brings clarity, creativity, and accuracy to every project she handles.









