Education, Business, Jobs, Political News

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में महागठबंधन को मिला मुकेश सहनी का साथ, लालू यादव से मुलाकात के बाद तीन सीट पर VIP की बनी बात

📅 05 Apr 2024 | ⏰ 2 मिनट | 📰 Political

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी अखाड़ा सज गया है। राजनीतिक पार्टियां दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं। इस बीच बिहार में इंडिया महागठबंधन को बड़ी संजीवनी मिली है। लालू यादव की पार्टी आरजेडी और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के बीच सीट शेयरिंग पर बात बन गई है। आरजेडी ने तीन सीट देने का ऐलान किया है।

महागठबंधन में मुकेश सहनी को जगह मिल गई है। RJD और मुकेश सहनी की वीआईपी के बीच समझौते का औपचारिक ऐलान हो गया। दोनों पार्टियों के बीच तीन सीटों पर सहमति बनी है। राजद ने वीआईपी को गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी लोकसभा सीट देने का फैसला लिया है। हालांकि, तीन में से एक सीट पर राजद का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। इसे लेकर तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट शेयरिंग की घोषणा की।

यह भी पढ़ें : 

PM MODI NEWS: पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को जीत का दिया मंत्र, कार्यकर्ताओं पर जताया भरोसा, बोले..

RJD ने अपने कोटे से दीं तीन सीटें

मुकेश सहनी ने पहले बीजेपी के साथ समझौता करने का प्रयास किया था, लेकिन वहां उनकी दाल नहीं गली। इसके बाद मुकेश सहनी, लालू यादव और तेजस्वी यादव के संपर्क में आ गए। इंडिया गठबंधन के तहत आरजेडी और वीआईपी के बीच सीट शेयरिंग पर समझौता हुआ। राजद ने वीआईपी को तीन सीटें दीं, लेकिन एक भी सीट मुकेश सहनी की पसंद की नहीं है। वीआईपी के खाते में मोतिहारी सीट आई है, लेकिन उस सीट पर राजद की पसंद का उम्मीदवार उतरेगा।

2019 में भी महागठबंधन का हिस्सा था VIP

आपको बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भी वीआईपी महागठबंधन का हिस्सा था। उस समय भी पार्टी को तीन सीटें मिली थीं। मुकेश सहनी खुद खगड़िया लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे और हार गए थे। हालांकि, इस बार सीपीएम के कोटे में यह सीट चली गई है।

✍ लेखक के बारे में

Puja Verma

Puja Verma is a seasoned content writer and copy editor with over 6 years of experience in the Media Industries. She has worked with several leading news channels and media agencies like Doordarshan and News18. Crafting compelling stories, SEO blogs, and engaging web content. Passionate about delivering value through words, she brings clarity, creativity, and accuracy to every project she handles.