Education, Business, Jobs, Political News

Assembly Election 2024: लोकसभा के साथ चार राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, जानें कब-कहां होगा मतदान

📅 17 Mar 2024 | ⏰ 2 मिनट | 📰 Political

Assembly Election 2024: लोकसभा के साथ ही चार राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान भी हो गया है। चुनाव आयोग ने शनिवार को इसकी घोषणा की। लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा हुई है। इन विधानसभाओं का कार्यकाल जून में खत्म हो रहा है।

आंध्र प्रदेश में 13 मई को चुनाव

चुनाव आयोग के अनुसार, आंध्र प्रदेश में 13 मई को चुनाव होंगे। जबकि उड़ीसा में भी 13 मई को चुनाव होंगे। अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को चुनाव होंगे। वहीं सिक्किम में भी 19 अप्रैल को मतदान होगा। चारों राज्यों में 4 जून को वोटों की गिनती होगी।

लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से होंगे

चुनाव आयोग के अनुसार, लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 7 चरणों में होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इसके साथ ही 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है। उपचुनाव 3 चरण में होंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 का शेड्यूल 

लोकसभा चुनाव 2024 के शेड्यूल के अनुसार, पहला चरण 19 अप्रैल को होगा। जबकि दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई और चौथा चरण 13 मई को होगा। लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा।

ओडिशा में 147 विधानसभा सीटें

ओडिशा की बात करें तो यहां 147 विधानसभा सीटें हैं। ओडिशा में नवीन पटनायक 20 साल से सत्ता पर काबिज हैं। उनकी पार्टी बीजेडी ने पिछले विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करते हुए 117 सीटों पर कब्जा जमाया था। वहीं सिक्किम में पिछली बार लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव हुए थे।

अरुणाचल प्रदेश में 60 सीटें

बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 सीटें हैं। इसके लिए बीजेपी 60 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। खास बात यह है कि लिस्ट में तीन पूर्व कांग्रेस विधायक भी शामिल हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में विधानसभा की 175 सीटें हैं। इसके लिए 2019 में 11 अप्रैल को चुनाव हुए थे।

✍ लेखक के बारे में

Puja Verma

Puja Verma is a seasoned content writer and copy editor with over 6 years of experience in the Media Industries. She has worked with several leading news channels and media agencies like Doordarshan and News18. Crafting compelling stories, SEO blogs, and engaging web content. Passionate about delivering value through words, she brings clarity, creativity, and accuracy to every project she handles.