हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम को शुरुआती तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, सोमवार को भी मुंबई हार गई, राजस्थान ने हार्दिक पांड्या की टीम को 9 विकेट से धूल चटाई, इस बार समाने संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान थी ये कोई छोटी मोटी जीत नहीं थी, राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को पूरे 9 विकेट से हराया है और वो भी ओवर शेष रहते,
ये भी पढ़ें मौसम विभाग ने किया अलर्ट, बच्चों और बुजुर्गों का रखें खास ध्यान !
आपको बता दें कि मुंबई के 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल (104) ने नाबाद शतक जड़ने के अलावा जोस बटलर (35) के साथ पहले विकेट के लिए 74 और कप्तान संजू सैमसन (28 गेंद में नाबाद 38, 2 छक्के, 2 चौके) के साथ दूसरे विकेट के लिए 109 रन की अटूट साझेदारी की, जिससे रॉयल्स ने 8 गेंद शेष रहते एक विकेट पर 183 रन बनाकर जीत दर्ज की, जायसवाल ने 60 गेंद की अपनी पारी में 9 चौके और 7 छक्के मारे ।
वही हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद कहा, “हमने शुरुआत में ही खुद को मुसीबत में डाल लिया, लेकिन तिलक और नेहाल जिस तरह खेले, वह शानदार था, हम पारी का अंत उम्मीद के मुताबिक नहीं कर पाए और इसलिए हमने 10 से 15 रन कम बनाए,”
ये भी पढ़ें-कांग्रेस पर मोदी का तंज, ये सत्ता में आए तो लोगों की संपत्ति छीनकर बांट देंगे!
वही राजस्थान के खिलाफ मुंबई का टॉप ऑर्डर पुरी तरह से फेल रहा, रोहित शर्मा 06, ईशान किशन 00 और सूर्यकुमार यादव 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, चार नंबर पर बैटिंग करने आए मोहम्मद नबी भी सिर्फ 23 रन ही बना सके, हालांकि, मुंबई की हार का एक बड़ा कारण जायसवाल और सैमसन का कैच छोड़ना भी रहा, 10वें ओवर में 89 के कुल स्कोर पर नेहाल वढेरा ने जायसवाल का आसान सा कैच छोड़ दिया, फिर अगले ओवर में हार्दिक की गेंद पर टिम डेविड ने सैमसन का कैच टपका दिया, वही हार के बाद उन्होंने कहा कि हमें अपने टीम को सुधराने की जरूरत है ।










