Education, Business, Jobs, Political News

Mokama Assembly Election 2025: अनंत सिंह के जेल जाने पर ललन सिंह ने संभाली मोकामा की ‘कमान’! बदलेगा चुनाव का खेल?

Mokama Assembly Election 2025

Mokama Assembly Election 2025: मोकामा विधानसभा सीट इस बार बिहार चुनाव 2025 में सबसे हॉट सीटों में से एक बन चुकी है। दरअसल, दुलारचंद यादव हत्या मामले के बाद अनंत सिंह के जेल जाने से इस सीट पर राजनीति का समीकरण पूरी तरह बदल गया है। इस घटना के बाद मोकामा एक बार फिर से सुर्खियों में है और अब बिहार पुलिसचुनाव आयोग दोनों के लिए यहां शांति से चुनाव कराना एक बड़ी चुनौती बन गई है।

अनंत सिंह के जेल जाने के बाद जेडीयू ने रणनीति बदलते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को मोकामा की कमान सौंपी है। अनंत सिंह ने खुद जेल से संदेश भेजकर ललन सिंह को चुनाव की जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा था।

जबसे जेडीयू ने अनंत सिंह को मोकामा से उम्मीदवार बनाया था, तभी से यह सीट चर्चा में रही है। उनके जेल जाने के बाद यह सीट जेडीयू के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है। इसीलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद पार्टी के सबसे बड़े नेता ललन सिंह ने खुद मैदान संभालने का फैसला लिया है।

हाल ही में मोकामा में आयोजित एक जनसभा में ललन सिंह ने कहा कि, “अब मोकामा के हर व्यक्ति को अनंत सिंह बनकर चुनाव लड़ना होगा।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि अब यह सीट उनके लिए प्रतिष्ठा की प्रतीक बन गई है।
ललन सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, “जब अनंत बाबू बाहर थे, तब हमारी जिम्मेदारी कम थी, लेकिन अब जब वे जेल में हैं, तो मोकामा की पूरी जिम्मेदारी हमने खुद ली है।”

Mokama Assembly Election 2025: ललन सिंह क्या कर पाएंगे कमाल?

ललन सिंह न केवल भूमिहार वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि उनकी नजर पिछड़ा वर्ग के वोटरों पर भी है। उनका कहना है कि मोकामा में हमेशा उनकी प्राथमिकता उन वर्गों की समस्याओं को सुलझाना रही है जिन्हें अब तक राजनीति में उतनी अहमियत नहीं मिली।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अब जब अनंत सिंह मौजूद नहीं हैं, तो वे उनके मार्गदर्शन में पिछड़ा वर्ग को साथ लेकर एक मजबूत सामाजिक गठबंधन बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा कि यह वक्त सिर्फ चुनाव जीतने का नहीं बल्कि जनता के विश्वास को मजबूत करने और मोकामा में विकास की गति तेज करने का है।

वहीं, इस सीट पर मुकाबला और दिलचस्प इसलिए हो गया है क्योंकि आरजेडी ने भी इसी क्षेत्र से भूमिहार समाज से आने वाली वीना देवी (सूरजभान सिंह की पत्नी) को उम्मीदवार बनाया है।
आरजेडी की नजर भी भूमिहार और पिछड़े वर्ग के वोट बैंक पर है।

इस तरह मोकामा में अब जेडीयू के ललन सिंह बनाम आरजेडी की वीना देवी के बीच जबरदस्त मुकाबला तय है। दोनों ही पार्टियां अपने-अपने सामाजिक समीकरण और जनाधार को साधने में जुटी हैं। आने वाले दिनों में मोकामा का यह चुनाव बिहार की राजनीति की दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है।

FOLLOW OUR SOCIAL MEDIA PAGES : –

FACEBOOK :- https://www.facebook.com/share/1Z3VZ8w8Dn/?mibextid=wwXIfr

YOUTUBE :- https://www.youtube.com/@Factaddadotcom/featured

WHATSAPP :- https://whatsapp.com/channel/0029VbAbzhp72WTnK71EiE3z

TELEGRAM :- https://t.me/+aMY2kgdmTZ83NWI1