59वें आईपीएल 2024 में गुजरात ने चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रन से हरा दिया, चेन्नई की 12 मैचों में ये छठी हार है, वही GT ने पहले खेलते हुए 231 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, गुजरात को शुभमन गिल की 104 रन और साई सुदर्शन की 103 रन की पारी ने बड़े स्कोर तक पहुंचने में मदद की थी, दूसरी ओर लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK केवल 196 रन ही बना पाई, चेन्नई की शुरुआत बहुत ज्यादा खराब रही क्योंकि टीम ने 10 रन के भीतर 3 विकेट गंवा दिए थे,
ये भी पढ़ें-क्रिकेटर मोहम्मद शमी का गंजापन हुआ दूर, लहलहाने लगे काले काले बाल, जाने कैसे ?
लेकिन डेरिल मिचेल और मोईन अली के बीच 109 रन की साझेदारी हुई, मिचेल ने 34 गेंद में 63 रन बनाए, जिसके दौरान उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए, वहीं अली के बल्ले से 36 गेंद में 56 रन की पारी निकली, जिसके दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए, लेकिन ये दोनों टीम को जीत तक नहीं ले जा पाए, गुजरात की ओर से सबसे ज्यादा विकेट मोहित शर्मा ने लिए, उन्होंने डेरिल मिचेल, मोईन अली और शिवम दुबे के अहम विकेट झटके ।
आपको बता दें कि 3 मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर मौजूद गुजरात के लिए ये मैच हर हाल में जीतना जरूरी था, इसी उम्मीद के साथ कप्तान शुभमन गिल (104) और साई सुदर्शन (103) की ओपनिंग जोड़ी ने आते ही हमला बोल दिया, सुदर्शन ने 32 गेंदों में और गिल ने 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, दोनों इसके बाद भी बरसते रहे और 17वें ओवर में अपने-अपने शतक पूरे किए, पहले शुभमन गिल ने 50 गेंदों में सेंचुरी पूरी की, जो इस सीजन में पहली और IPL में उनकी 4थी है, ये IPL इतिहास का 100वां शतक भी था ,
ये भी पढ़ें-एमपी के इन सीटों पर दोबारा वोटिंग क्यों? जानिए पूरा मामला
वही 17वें ओवर में शिवम दुबे भी 21 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन रवींद्र जडेजा आज गेंदबाजों को कूटने के मूड में आए थे, इस बीच 18वें ओवर में राशिद खान ने 2 विकेट लेकर गुजरात की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी थी, आलम ये था कि चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 52 रन बनाने थे, अंत में धोनी ने 11 गेंद में 26 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन खूब कोशिशों के बावजूद CSK 8 विकेट खो कर 196 रन ही बना पाई, इसी के साथ चेन्नई को इस मैच में 35 रन से हार झेलनी पड़ी है,
इतने बड़े स्कोर के जवाब में चेन्नई को तेज शुरुआत की जरूरत थी लेकिन हुआ इसका बिल्कुल उलट, टीम ने शुरुआती 3 ओवरों में सिर्फ 10 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए, प्लेइंग इलेवन में लौटे रचिन रविंद्र पहले ओवर में रन आउट हुए और दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का भी खराब फॉर्म जारी रहा, जबकि कप्तान ऋतुराज इस बार खाता नहीं खोल सके, संदीप वारियर और उमेश यादव ने इन दोनों के विकेट हासिल किए, इसके बाद आए डेरिल मिचेल और मोईन अली ने जबरदस्त अंदाज में हमला बोला,










