Education, Business, Jobs, Political News

इनकम टैक्स में निकली भर्ती, 64 साल तक के लोग कर सकते है अप्लाई, देखें

📅 25 May 2024 | ⏰ 2 मिनट | 📰 Jobs

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं युवाओं के लिए अच्छी खबर है. इनकम टैक्स विभाग स्पोर्ट्स कोटे के तहत इंस्पेक्टर, स्टेनोग्राफर, टैक्स असिस्टेंट सहित कई पदों पर भर्ती निकाली है. इनकम टैक्स की तरफ से एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छूक उम्मीदवार आधिकारिक साइट incometax.gov.in पर जाकर अपना आवेदन डाल सकते है ।

ये भी पढ़ें-आईटीआई और ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी, रेलवे में नौकरी करने का शानदार मौका!

वही इनकम टैक्स के इस भर्ती के माध्यम से प्राइवेट सेक्रेटरी के पदों पर बहाली की जा रही है. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने को सोच रहे है, वे 15 जून तक या उससे पहले अप्लाई कर दे. अगर आप भी इनकम टैक्स में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए ये अच्छा मौका है ।

इन पदों पर होगी भर्तियां

सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी – 01

प्राइवेट सेक्रेटरी – 03

नौकरी पाने की योग्यता

वही उम्मीदवार जो भी इनकम टैक्स में नौकरी के लिए इन पदों पर आवेदन करने वाले या फिर जो आवेदन करने को सोच रहे है, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए. नहीं तो उनका फॉर्म योग्य नहीं माना जाएगा ।

आयु सीमा

जो भी उम्मीदवार इनकम टैक्स के इस भर्ती के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, उनकी आयुसीमा 64 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. इस तरह का खास मौका बहुत ही कम मिलता है. अगर नौकरी की तलाश करते करते आपकी उम्र निकल रही है उनके लिए भी ये खास मौका है ।

ऐसे होगा चयन

इनकम टैक्स के इस भर्ती के लिए जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनका चयन स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

फॉर्म भेजने का पत्ता

वही उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें अपने आवेदन फॉर्म को “रजिस्ट्रार, अपीलीय न्यायाधिकरण, सी विंग, चौथी मंजिल, लोक नायक भवन, खान मार्केट, नई दिल्ली – 110003” को भेजे. फॉर्म भरते समय खास ध्यान रखे. एक बार रिचेक करके ही अपनी फॉर्म पूरा करें ।

✍ लेखक के बारे में

Avnish Kumar

FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.