मेघालय बोर्ड से 10वीं और 12वीं के एग्जाम देने वाले छात्रों को इंतजार खत्म हो गया है.खबर है कि नॉर्थ ईस्ट राज्य मेघालय बोर्ड परीक्षा बोर्ड का रिजल्ट जल्द जारी करने का ऐलान किया है. बोर्ड के अनुसार बोर्ड 10वीं-12वीं का परीक्षा परिणाम 24 मई 2024, शुक्रवार को जारी कर सकता है. जो बच्चों ने परीक्षा दी थी वह बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mbose.in या megresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है.
ये भी पढ़ें-जीडी कांस्टेबल परीक्षा दिए छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, इतने तारीख को आ रहा है रिजल्ट!
आपको बता दें कि ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी. विद्यार्थियों को स्कोरकार्ड में व्यक्तिगत विवरण होंगे जैसे – छात्र का नाम, रोल नंबर, स्कूल कोड, स्कूल का नाम और प्राप्तांक के साथ-साथ अधिकतम मार्क्स की जानकारी होगी।
आपको बता दें कि पिछले साल, बोर्ड ने 26 मई को एचएसएसएलसी 12वीं का रिजल्ट जारी किया था. जिसमें 12वीं में कुल 80.30 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे. लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था. नियमित श्रेणी कुल 88.40 फीसदी लड़कियां पास हुईं थी. वहीं नियमित श्रेणी के लड़कों का रिजल्ट 81.55 प्रतिशत था. परीक्षा के लिए कुल 25,898 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 25,437 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे और 20,425 पास हुए थे. लेकिन देखने वाली बात ये होगी कि क्या इस बार भी लड़कियां बेहर कर पाएंगी ।
रिजल्ट ऐसे करें चेक
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जाएं. उसके बाद 10वीं रिजल्ट 2024/ 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें. फिर रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज सबमिट करें. उसके बाद मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी.
ये भी पढ़ें-दुनिया की सबसे महंगे पंख की नीलामी, कीमत सुनकर आपका भी दिमाग होगा खराब!
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले साल मेघालय बोर्ड ने 26 मई को एसएसएलसी परिणाम जारी किया था और कुल पासिंग प्रतिशत 80.30 प्रतिशत था. लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया था. नियमित श्रेणी की लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.40 और नियमित श्रेणी के लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.55 प्रतिशत रहा. अब देखना ये है कि आखिर इस बार कौन बाजी मारता है लड़के या फिर लड़कियां ।
Avnish Kumar
FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.











