लोकसभा चुनाव के बीच आज दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगा, खबर है कि आज रात 8 बजे होने वाली इस बैठक में राजबब्बर की किस्मत का फैसला होना है, लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस लालू यादव को मना लेगी, कांग्रेस यहां से राजबब्बर को चुनावी मैदान में उतारेगी, बताया जा रहा है कि लालू यादव गुरुग्राम से अपने समधी कैप्टन अजय यादव के लिए जोर लगाए हुए हैं।
ये भी पढ़ें-अमित शाह ने मुस्लिम लीग को आगे बढ़ाने का कांग्रेस पर लगाया आरोप, जाने क्या कहा?
आपको बता दें कि कांग्रेस ने महेंद्रगढ़ भिवानी से एक अन्य यादव राव दान सिंह को टिकट दे दिया है, लालू का दिल रखने के लिए गुरुग्राम होल्ड किया है, लेकिन आज कल में कांग्रेस लालू से कह देगी कि एक बेल्ट में दो यादव अब संभव नहीं है, इस तरह राजबब्बर को उम्मीदवार घोषित कर दिया जाएगा, बता दें कि कांग्रेस की आज होने वाली सीईसी की बैठक बेहद खास होने वाली है,
ये भी पढ़ें-कांग्रेस पर भड़के सीएम योगी, गोमांस खाने का अधिकार देना चाहती है ये पार्टी
वही इस बैठक में अमेठी, रायबरेली के साथ-साथ गुरुग्राम सीटों पर भी मुहर लग सकती है, अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका के चुनाव लड़ने पर चर्चा हो सकती है, बता दें कि वायनाड में 26 अप्रैल को वोटिंग हो चुकी है, इसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस जल्द ही अमेठी और रायबरेली के उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी, अमेठी में नामांकन की प्रक्रिया शुरू है, नामांकन 3 मई तक होगा, सभी की निगाहें अब अमेठी और रायबरेली की सीट पर हैं, वही अमेठी और रायबरेली सीट पर 20 मई को पांचवें चरण में वोटिंग होनी है, हाल ही में अमेठी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम सिंह ने दावा किया था कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे, उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी 2 मई को नामांकन दाखिल करेंगे।
Avnish Kumar
FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.











