लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों के लिए चुनाव जारी है, इस दौरान 15.88 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, इनमें 8.08 करोड़ पुरुष, 7.8 करोड़ महिला और 5,929 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं, केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 08, महाराष्ट्र की 8, मध्य प्रदेश की 06, असम की 05, बिहार की 05, छत्तीसगढ़ की 03, पश्चिम बंगाल की 03 और त्रिपुरा, मणिपुर एवं जम्मू कश्मीर की एक-एक सीट सहित 88 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है,
ये भी पढ़ें-बीजेपी ज्वाइन करने के बाद क्या बोले मनीष कश्यप ? जाने
आज 26 अप्रैल को 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू है, 2024 के लोकसभा चुनाव सात चरणों में आयोजित किए जाएंगे, आज दूसरे चरण का मतदान है, इसके बाद अगला चरण 7 मई को होगा, फिर 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी, वोटों की गिनती 4 जून को होगी, आज 13 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की किन सीटों पर वोटिंग होने वाली है
असम- राज्य की 14 सीटों में से 5 (करीमगंज, सिलचर, मंगलदोई, नगांव, कलियाबोर
बिहार- राज्य की 40 सीटों में से 5 (किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका)
छत्तीसगढ़- राज्य की 11 सीटों में से 3 (राजनंदगांव, महासमुंद, कांकेर
ये भी पढ़ें-बीजेपी ज्वाइन करने के बाद क्या बोले मनीष कश्यप ? जाने
केरल– राज्य की सभी 20 सीटें (कासरगोड, कन्नूर, वटकारा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मावेलिककारा, पथानामथिट्टा, कोल्लम, अटिंगल, तिरुवनंतपुरम)
जम्मू-कश्मीर- 5 सीटों में से 1 (जम्मू
कर्नाटक- राज्य की 28 सीटों में से 14 (उडुपी चिकमंगलूर, हसन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु सेंट्रल, बेंगलुरु दक्षिण, चिकबल्लापुर, कोलार)
मध्य प्रदेश– राज्य की 29 सीटों में से 7 (टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल)
महाराष्ट्र- राज्य की 48 सीटों में से 8 (बुलढाणा, अकोला, अमरावती (एससी), वर्धा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़, परभणी)
मणिपुर: बाहरी मणिपुर
राजस्थान– राज्य की 25 सीटों में से 13 (टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां)
त्रिपुरा- राज्य की 2 सीटों में से 1 (त्रिपुरा पूर्व)
उत्तर प्रदेश: राज्य की 80 सीटों में से 8 (अमरोहा, मेरठ, बाघपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर)
पश्चिम बंगाल- राज्य की 42 सीटों में से 3 (दार्जिलिंग, रानीगंज, बालूरघाट
Avnish Kumar
FactAdda.com par quality aur informative content likhte hain. Hamare articles se latest news, education aur interesting facts padte rahein.











